भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने दिल्ली भाजपा के विजय उत्सव को किया सम्बोधित

दिल्ली को एक मॉडल कैपिटल के रूप में कैसे विकसित किया जाए, उसे किस तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए, किस तरह से शासन की वैज्ञानिक पद्धति को अपना कर उसे पारदर्शी और लोकाभिमुख बनाया जाए, यह जिम्मेदारी विशेष रूप से दिल्ली के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों, दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और दिल्ली भाजपा की नई टीम की है-अमित शाह

आगामी 6 माह दिल्ली भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हमें इसी समय अवधि में अपने अधिकतर संकल्प बिन्दुओं पर काम कर विधानसभा के संभावित उपचुनावांे में विजय के लिए भूमि तैयार करनी है-मनोज तिवारी
भाजपा जीत के उत्सव मनाने में नहीं कार्य दिवस मनाने में विश्वास रखती है और उसी के चलते हमनें सीमित उत्सव मनाया है और आज से ही हमारे निगम पार्षदों का जनसेवा कार्य प्रारम्भ हो रहा है-रामलाल
देश भक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं के खून में रची बसी है और उसी का परिणाम है कि जब 26 अप्रैल को हमें महाविजय मिली उस पल भी हमनें सुकमा के शहीदों के सम्मान में विजय उत्सव को स्थगित किया-श्याम जाजू

नई दिल्ली, 02 मई।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह आज नगर निगम चुनावों में दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित विजय उत्सव समारोह में पार्टी के सांसदों, नवनिर्वाचित पार्षदों, विधायकों, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, पूर्व पार्षदों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी, प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू, सह प्रभारी श्री तरूण चुघ, केन्द्र मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन, श्रीमती निर्मला सीतारणन, डाॅ. जितेन्द्र सिंह एवं श्री विजय गोयल, सांसद श्री प्रवेश वर्मा एवं डाॅ. उदित राज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, श्री सतीश उपाध्याय एवं श्री विजेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन और महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता, श्री राजेश भाटिया ने मंच के माध्यम से निगम चुनावों में भाजपा की विजय में कार्यकर्ताओं के योगदान के लिए आभार प्रकट किया।  महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने मंच संचालन किया और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का बूथ जीतो चुनाव जीतो नारा निगम चुनाव में विजय का मूल मंत्र बना और हर पार्टी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जैसा नेतृत्व नहीं होता।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर आयोजित विजय पर्व सम्मेलन में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु (सम्पूर्ण भाषण संलग्न है)।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देता हूँ।

मैं पार्टी की ओर से दिल्ली प्रदेश की जनता का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ क्योंकि उन्होंने हमारे नेता और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सरकार के काम-काज पर मुहर लगाने का काम किया है, उस में अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।

दिल्ली के जनादेश का मतलब देश का जनादेश होता है। देश की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है और वह मोदी जी की इस विकास-यात्रा में भागीदार बनना चाहती है, यही इसका अर्थ है।

दिल्ली नगर निगम में मिली इस जीत ने देश में नकारात्मक राजनीति, परफॉरमेंस की जगह बहानेबाजी और हर चीज में अवगुण ढूँढने का जो नया अध्याय शुरू हो रहा था, उसे खत्म करने का काम किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी भले ही इस जीत को ईवीएम के कारण मिली जीत बता रहे हों, लेकिन यदि उनको सच्चा कारण ढूंढना है तो वह मेरे बूथ अध्यक्ष से जाकर मिलें, उन्हें कारण पता चल जाएगा।

प्रधानमंत्री जी ने पहले ही बैठक में यह स्पष्ट कर दिया था कि मेरी सरकार देश के गाँव, गरीब, किसान और युवाओं को समर्पित सरकार होगी और मेरी सरकार की जिम्मेदारी है कि देश का मान पूरी दुनिया में बढ़े।

मई में मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं, आज जब हम पीछे मुड़ कर देखते हैं तो पाते हैं कि उन्होंने हर बिंदु को न सिर्फ स्पर्श किया है, बल्कि उसका समाधान ढूंढने का सफल प्रयास भी किया है। 

राजनीतिक जीवन में शुचिता को पुनसर््थापित करने की जिम्मेदारी और किसी पार्टी की नहीं है, यह जिम्मेदारी न तो कांग्रेस की है, न ही आम आदमी पार्टी की और न ही किसी और की, यह जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है।

हम ऐसा जीवन जियें जो उदाहरण बन जाए और उसके कारण बाकी सभी वैसा ही सार्वजनिक जीवन जीने के लिए बाध्य हो जाएँ।

यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हमारे कार्यों से दिल्ली के गरीब लोगों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आये।

जो पार्टियां पराजय को भूल जाती है, वह पार्टी अपनी प्रगति नहीं कर सकती।

दिल्ली की जनता ने जो विश्वास हम पर रखा है, उस पर हम खरे उतरें और विनम्र व जिम्मेदार बने, तभी जाकर हम जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण कर पायेंगें।

हमारी प्रेरणा का स्रोत क्या होना चाहिए, हमारा जन-प्रतिनिधि कैसा होना चाहिए, सार्वजनिक जीवन में जनादेश मिलने के बाद हमें किस प्रकार से काम करना चाहिए, यह हमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से सीखना चाहिए।

दिल्ली को एक मॉडल कैपिटल के रूप में कैसे विकसित किया जाए, उसे किस तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए, किस तरह से शासन की वैज्ञानिक पद्धति को अपना कर उसे पारदर्शी और लोकाभिमुख बनाया जाए, यह जिम्मेदारी विशेष रूप से दिल्ली के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों, दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और दिल्ली भाजपा की नई टीम की है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व जीत दिल्ली की जनता की जीत है।

हमारे कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बहुत ही अच्छे से काम किया और दिल्ली की जनता को मतदान केंद्र तक पहुंचाया, मैं मानता हूँ कि सच्चे अर्थों में मेरे बूथ कार्यकर्ता ही इस विजय के और अभिनंदन के अधिकारी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने केसरिया पटका धारण करा कर नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया और कहा कि निगम चुनावों में मिली विजय जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के सफल मार्गदर्शन का परिणाम है वहीं यह दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं विशेषकर बूथ पंचपरमेश्वरों की कर्मठ सेवा की सफलता है।

श्री तिवारी ने कहा कि नवनिर्वाचित निगम पार्षदों के साथ-साथ अब दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं पर यह दायित्व है कि वह चुनाव पूर्व घोषित संकल्प पत्र का अक्षरस पालन कर भाजपा के जनसेवा संकल्प को पूर्ण करें।  उन्होंने कहा कि आगामी 6 माह दिल्ली भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हमें इसी समय अवधि में अपने अधिकतर संकल्प बिन्दुओं पर काम कर विधानसभा के संभावित उपचुनावांे में विजय के लिए भूमि तैयार करनी है।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने कहा कि भाजपा जीत के उत्सव मनाने में नहीं कार्य दिवस मनाने में विश्वास रखती है और उसी के चलते हमनें सीमित उत्सव मनाया है और आज से ही हमारे निगम पार्षदों का जनसेवा कार्य प्रारम्भ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हम यह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की प्रेरणा से कर रहे हैं जो पार्टी के लिए एक विजय प्राप्त करने के बाद बिना विश्राम अगले पड़ाव की ओर बढ़ जाते हैं।  किसी भी सत्ताधारी दल में ऐसा अध्यक्ष नहीं होगा जो लगातार महिनों प्रवास करता हो, उत्तराखंड में विजय पताका लहराने के बाद श्री शाह ने उत्तर प्रदेश में विजय यज्ञ को सफल किया और वहां से बिना विश्राम दिल्ली में बूथ पंचरमेश्वर सम्मेलन के माध्यम से दिल्ली विजय का शंखनाद किया। 

श्री रामलाल ने कहा कि सभी विजयी पार्षदों को टीम वर्क के माध्यम से संगठन को साथ लेकर जनता के हित में काम करना है।  सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को अगले कुछ समय में 15 दिनों तक अल्पकालिक विस्तारक के रूप में बूथ स्तर पर कार्य करना होगा जो आगामी विधानसभा एवं 2019 के लोकसभा के पार्टी विजय का आधार बनेगा।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के शेष समय में हमें उनके सम्मान में जारी लोगो   को हर पार्टी कार्यकर्ता के वाहन और कार्यालय में स्थापित करना है। 

प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह एवं संगठन महामंत्री श्री रामलाल द्वारा इस चुनाव अभियान में दिल्ली के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से जोड़े गये सीधे संवाद का नतीजा रहा कि कार्यकर्ताओं ने सघनता से कार्य किया और पार्टी समर्थक मतदाताओं के मतदान को सुनिश्चत कर भव्य सफलता दिलाई।  उन्होंने इस चुनाव अभियान में सभी केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं स्टार प्रचारक श्री रवि किशन के योगदान के लिए सराहना की।

श्री श्याम जाजू ने कहा कि हमें जनता के लिए समर्पित भाव से काम करना होगा और यह समझना होगा कि जनता से कटने का बेहद दुष्परिणाम होता है जिसका उदाहरण है कि 2015 में 54 प्रतिशत मत पाने वाली आम आदमी पार्टी 2017 में मात्र 26 प्रतिशत पर सिमट गई है।  उन्होंने कहा कि देश भक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं के खून में रची बसी है और उसी का परिणाम है कि जब 26 अप्रैल को हमें महाविजय मिली उस पल भी हमनें सुकमा के शहीदों के सम्मान में विजय उत्सव को स्थगित किया और आज जब मनाया तो वह भी एक साधारण कार्यक्रम में।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled