भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली भर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को माफी मांगने के लिये करेगा बाध्य

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा महिलाओं से अभद्रता के लिये माफी मांगे-भाजपा महिला मोर्चा

नई दिल्ली, 27 जून।  दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा के करोल बाग जिला कार्यकर्ताओं ने आज पहाड़गंज के छह टूटी चैक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती कमलजीत सहरावत ने किया। प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती सुधा शर्मा, करोल बाग जिलाध्यक्षा श्रीमती सीमा अरोड़ा, महामंत्री श्रीमती अंजू सूद, निगम पार्षद श्रीमती पूर्णिमा विद्यार्थी, श्रीमती अर्चना गुप्ता एवं श्रीमती श्याम बाला सहित अन्य महिला कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।

चांदनी चैक जिला महिला मोर्चा ने भी घंटाघर चैक पर प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निगम ने किया और निगम पार्षद श्रीमती नीलम धीमान सहित अन्य महिला कार्यकर्ता सम्मिलित हुईं।


इस अवसर पर एकत्र महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के अनेक वायदे किये थे पर चुनाव के बाद इस सरकार ने महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिये तो कोई काम प्रारम्भ नहीं किया पर आज इसके विधायक एवं मंत्री महिलाओं से अभद्रता एवं मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अजीब विडंबना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने महिला उत्पीड़क विधायक पर कार्यवाही करने के बजाय उनके समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा मांग करता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा महिलाओं से अभद्रता के लिये माफी मांगे। आगामी तीन दिनों में भाजपा महिला मोर्चा इस मुद्दे पर दिल्ली के हर कोने में प्रदर्शन कर महिलाओं के बीच लेकर जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested