दिल्ली सरकार आज सामने आये उच्च सुरक्षा वाहन पंजीकरण प्लेट घोटाले पर अपना स्पष्टिकरण दे-सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 22 जून।  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली सरकार को अविलम्ब आज सामने आये उच्च सुरक्षा वाहन पंजीकरण प्लेट घोटाले पर अपना स्पष्टिकरण देना चाहिए।  उन्होंने कहा है कि जहां यह एक आर्थिक घोटाले की ओर इंगित करता है वहीं दिल्ली एवं देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है।  अतः आवश्यक है कि दिल्ली सरकार इस पर अविलम्ब स्थिति स्पष्ट करे अन्यथा भाजपा इस मसले को एक घोटाले एवं देश के साथ खिलवाड के रूप में जनता के सामने रखेगी।

Comments