दिल्ली भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल से यह अपील करती है कि वह अपनी सनकी प्रवृत्ति से बाहर आयें और प्रतिदिन की नौटंकी बंद करें तथा दिल्ली के विकास पर ध्यान दें

नई दिल्ली, 18 जून।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि यह शर्म की बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, लाभ के पद की परिभाषा से संसदीय सचिवों को बाहर रखने से संबंधित उनके विधेयक को नामांजूर किये जाने के बाद से प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार पर दोषारोपण और गालीगलोच की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जबकि ऐसी रिपोर्ट मिली है कि उनके ही विधि सचिव ने विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त न करने की सलाह दी थी।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की असली समस्या उनका अहंकार है क्योंकि विधानसभा में 67 विधायकों के बहुमत के कारण वह अपने आपको संविधान से ऊपर मानते हैं।  दिल्ली का विकास ठप्प हो गया है।  दिल्ली के लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा अधिक शक्तियां प्राप्त करने के लिए उनकी प्रतिदिन की नौटंकी देख रहे हैं।  

दिल्ली भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल से यह अपील करती है कि वह अपनी सनकी प्रवृत्ति से बाहर आयें और प्रतिदिन की नौटंकी बंद करें तथा दिल्ली के विकास पर ध्यान दें।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested