बलात्कार मामले में लिप्त आम आदमी पार्टी कार्यकत्र्ता के विरूद्ध पुलिस जांच को प्रभावित करने के लिए मंत्री सतेन्द्र जैन के प्रयासों निंदनीय - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 18 अगस्त।  दिल्ली भाजपा केशवपुरम जिला के कार्यकत्र्ताओं ने आज आम आदमी पार्टी
कार्यकत्र्ता आफताब सिद्दकी के खिलाफ पिछले सप्ताह बलात्कार के मामले में पश्चिम विहार थाना की जांच को प्रभावित करने के मंत्री श्री सतेन्द्र जैन के विरूद्ध सरस्वती विहार स्थित उनके निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं का नेतृत्व किया जिसमें प्रदेश महामंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती कमलजीत सहरावत, जिला अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा के अतिरिक्त निगम पार्षद श्रीमती मीरा अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती रेणु कम्बोज भी सम्मिलित थीं।  श्री संजीव शर्मा ने भी कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित किया।

श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हमेशा ही दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बलात्कार की घटनाओं से राजनैतिक लाभ उठाने की कोशिश की है।  पिछले महीने भी आनंद पर्वत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी तो उन्होंने इसके विरूद्ध राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया था किन्तु अब उन्हीं के पार्टी कार्यकत्र्ता जब दलित महिला से बलात्कार और ब्लेकमेलिंग करने के अपराध में लिप्त हैं तो तो मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी चुप क्यों है।  उन्होंने अपराध पर आम आदमी पार्टी के इस दोहरे मापदंड की निंदा की।

इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र गोयल, श्री नितिन बत्रा, डाॅ. संजीव नैय्यर, श्री तिलकराम गुप्ता, श्री किशन बेमाड़, श्री सुरेश गुप्ता, श्रीमती ऊषा गोयल, श्री नीरज गुप्ता, श्री संजय सिंघल, श्री जे एस खुराना, श्री सुनील यादव, श्री ओम प्रकाश सक्सेना, श्री अजय खटाना, श्री अनिल शर्मा, श्री सुमित यादव, श्री सरजीत ठाकर, श्री देवराज, श्री जसवंत आदि उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested