दिल्ली के मुख्यमंत्री देश से तुरन्त माफी मांगें - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली 15 अगस्त।   भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का राजनैतिक दुरूपयोग करके दिल्ली सरकार ने आज के दिन की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह ने कहा है कि आज यह स्पष्ट हो गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को मनोरोग है जिसके चलते वह खुद के सिवाय किसी को देख नहीं सकते।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल अब इतने महिमामंडित हो गये हैं कि उन्हंे राष्ट्रीय समारोह और शहीदों की कुर्बानी से भी उपर स्वयं का नाम दिखता है।  श्री कपूर ने कहा है कि अपने इस कुकृत्य से केजरीवाल सरकार ने लाखों शहीदों की कुर्बानी का अपमान किया है और उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!