आम आदमी पार्टी विमुद्रीकरण पर लोगों को गुमराह करना बंद करे: अमन सिन्हा

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर।  भाजपा प्रवक्ता श्री अमन सिन्हा ने कहा है कि विमुद्रीकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन एवं भ्रष्टाचार को दूर करने के लिये उठाया एक ऐतिहासिक दूरदृष्टि कदम है जो भारत को एक आधुनिक अर्थव्यवस्था के रूप में बदल देगा। यह अत्यंत दुखद है कि आम आदमी पार्टी जो खुद को भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियानकर्ता की तरह प्रस्तुत करती थी आज भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी होकर देश की भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई में बाधायें उत्पन्न कर रही है। 

आम आदमी पार्टी झूठे भ्रमक प्रचार से लोगों को विमुद्रीकरण के मुद्दे पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद देश की जनता क्षणिक तकलीफों को सहकर भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है। श्री अमन सिन्हा ने कहा कि आज चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिली सफलता देशभर के लोगों का विमुद्रीकरण पर प्रधानमंत्री को समर्थन का भाग है। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर के बाद से देश में जितने भी चुनाव हुये हैं उनमें जनता ने भाजपा को सफलता दी।

विमुद्रीकरण से न सिर्फ भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हुआ है बल्कि आतंकवाद, नक्सलवाद, ड्रग माफिया एवं फर्जी मुद्रा माफिया की भी कमर टूटी है। विमुद्रीकरण के चलते बैंक आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों, किसानों एवं उद्योग को सस्ती दरों पर ऋण देने की स्थिति में आ गये हैं और अब नये रोजगारों की भी सृजन होगा। उन्होंने कहा कि डी.टी.सी. के माध्यम से आप द्वारा पैसा बदलने के मामले पर पार्टी जनता के प्रति जवाबदेह है। भारत सरकार जनता की भावनाओं के प्रति संवेदनशील है और वित्त मंत्रालय द्वारा समय-समय पर विमुद्रीकरण नियमों में किये गये संशोधन जनता से मिले फीडबैक के आधार पर किये गये हैं। केन्द्र सरकार ने विमुद्रीकरण का निर्णय देश के व्यापक हित में किया है। 

भारत सरकार भ्रष्टाचार एवं कालेधन के उन्मूलन के लिये संकल्पबद्ध काम कर रही है और दिशा निर्देशों में परिवर्तन कालेधन के सृजन के किसी भी अवसर को रोकने के लिये किये जाते हैं। ईमानदार लोगों को डरने को कोई विषय नहीं है और देश के संशाधनों की लूट करने वाले भ्रष्टाचारियों का अब कानून के फंदे में आना सुनिश्चित है।

भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के 
दोहरे चरित्र का पर्दाफाश करेंगे

नई दिल्ली, 20 दिसंबर।  दिल्ली भाजपा के प्रवक्ताओं ने आज आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार एवं कालेधन के समर्थन और विमुद्रीकरण का विरोध करने के लिये कड़ी निंदा की है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ताओं श्री राजीव बब्बर एवं श्री हरीश खुराना ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं की आंखों एवं शब्दों में उनको हुई भारी आर्थिक क्षति साफ नजर आती है। डी.टी.सी. में हुये घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पहले ही जवाबदेह है क्योंकि एक आम चर्चा है कि आप के चंदे के बड़े नोटों को डी.टी.सी. के रोज के राजस्व के छोटे नोटों से बदला गया और बड़े नोटों को डी.टी.सी. के बैंक खातों में जमा कराया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अभी 2014-2015 में फर्जी फर्मों के बैंक खातों से आम आदमी पार्टी को मिले चंदे के मामले को भी नहीं भूले हैं। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता श्री अश्विनी उपाध्याय सुश्री दीपिका शर्मा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश करेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled