दिल्ली और भारत के विकास के लिए भाजपा को वोट दें - शिवराज सिंह चैहान

नई दिल्ली, 30 जनवरी।   आज तालकटोरा स्टेडियम में मध्यप्रदेश मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री थावर चंद गहलोत तथा मध्य प्रदेश के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री नरोत्त मिश्रा, श्री राजेन्द्र शुक्ला एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, संगठन महामंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार हो, दिल्ली के नगर निकाय या आने वाली भाजपा सरकार हम दिल्ली के नागरिकों से जो वायदे करते हैं उन्हें पूरा करते हैं और करेंगे।  जबकि दिल्ली में एक राजनैतिक दल है और उसके नेता हैं जो सिर्फ स्वपन बेचने का धंधा करते हैं। हमें विश्वास है कि 7 फरवरी को दिल्ली की जनता स्वच्छ, स्थायी भाजपा सरकार को चुनेगी और अराजकता के प्रतिकों को पूरी तरह से नकार देगी।

सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की पहले बिमारू राज्यों में गिनती होती थी परन्तु जब से भाजपा की विकासशील सरकार बनी, तब से लगातार मध्य प्रदेश सफलता के नये आयाम बना रहा है। लगातार दो बार कृषि के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिये पुरस्कार मिला है और इस बार के उत्पादन को देखते हुये लग रहा है कि मध्यप्रदेश पुनः इस पुरस्कार को प्राप्त करेगा। मध्यप्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं का आरम्भ किया है। चाहें वो लाडली लक्ष्मी योजना हो या मुख्यमंत्री कन्यादान योजना। क्षेत्र के हर वर्ग, हर समाज और हर आयु के लोगों के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने योजनायों क्रियान्वित की हैं। नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है और पुनः विश्वगुरू बनने की आरे अग्रसर है। इसलिये दिल्ली के लोगों से हमारी अपील है कि वो भाजपा को वोट दें और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायें जिससे दिल्ली और भारत दोनों का विकास हो।

श्री प्रभात झा ने कहा कि मैं भी मध्यप्रदेश से आता हूं और मध्यप्रदेश के लोग यहां दिल्ली के चुनावों में मद्द के लिये आ रहे हैं। मैं इस अवसर पर उनका आभार प्रकट करता हूं। मध्यप्रदेश के संगठन पूरे देश में अपने संगठनात्मक क्षमता के लिये जाना जाता है। उसी क्षमता और दक्षता का प्रयोग करते हुये हमें दिल्ली में भाजपा की सरकार बनानी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने आखिर में धन्यवाद ज्ञापन दिया।  उन्होंने दिल्ली में मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को भाजपा की मुख्य धारा से जोड़कर उनके उत्थान और विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested