चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर केजरीवाल को भेजा नोटिस

अब हम केजरीवाल झूठे आरोपों की राजनीति का अंत करेंगे-उपाध्याय


नई दिल्ली, 17 जनवरी।  भारतीय चुनाव आयोग ने आज दिल्ली भाजपा की आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविन्द केजरीवाल के विरूद्ध दायर शिकायत पर संज्ञान लिया और जांच के बाद शिकायत को कानूनी रूप से मान्य पाकर श्री केजरीवाल को मंगलवार 20 जनवरी को सायं 3 बजे तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है।

अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि सच की हमेशा विजय होती है और चुनाव आयोग ने हमारी शिकायतों पर संज्ञान लिया और लगाये गये आरोपों को बदनियती से प्रेरित पा कर यह नोटिस जारी किया है जिसके अंतर्गत जहां उन्हें मेरे पर लगाये गये व्यक्तिग आक्षेपों के साथ-साथ दिल्ली भाजपा पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तनाव पैदा करने के आरोपों पर जवाब तलब किया गया है।


श्री उपाध्याय ने कहा कि अब हम श्री अरविन्द केजरीवाल को सबक सिखाते हुये उनके झूठे आरोपों की राजनीति का अंत करेंगे।  हम उन्हें न्यायालय में भी हरायेंगे और चुनाव में जनता के बीच भी हरायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi