भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी से पूछे 5 सवाल

नई दिल्ली, 29 जनवरी।   भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में एक सर्वांगीण विकास वाली स्थायी सरकार बनाने
और दिल्ली को वल्र्ड क्लास स्मार्ट सिटी बनाने के लिये चुनाव लड़ रही है लेकिन दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी झूठे वायदे और अफवाहों को आधार बनाकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का कुप्रयास कर रही है। इसलिये भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी एवं उसके संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल से 5 सवाल पूछ रही है।

1. श्री अरविन्द केजरीवाल ने 2 दिसम्बर, 2013 को कहा था कि वह कांग्रेस के साथ किसी प्रकार का टाइ अप नहीं करेंगे लेकिन 23 दिसम्बर, 2013 को उन्होंने कांग्रेस का साथ लिया और दिल्ली में सरकार बनाई।  ऐसा उन्होंने क्यो ंकिया ?

2. श्री केजरीवाल ने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे और उनके भ्रष्टाचार से संबंधित दस्तावेज भी सार्वजनिक करेंगे।  किन्तु श्री केजरीवाल ने न तो एफआईआर दर्ज कराई और न ही उनके भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी दस्तावेज सार्वजनिक किये।  ऐसा क्यों ?

3. श्री केजरीवाल ने यह भी कहा था कि मैं आम आदमी की तरह ही दिखना चाहता हूँ।  7 जून, 2013 को शपथ पत्र देकर कहा था कि मैं सुरक्षाकर्मी नहीं रखूंगा किन्तु बाद में जेड कैटेगरी की सुरक्षा ली और साथ ही दिल्ली पुलिस की भी सुरक्षा ली।  ऐसा क्यों किया ?

4. श्री केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए मेट्रो रेल और वेगन-आर में यात्रा की थी।  उसके बाद उन्होंने मेट्रो में यात्रा क्यों नहीं की और वेगन-आर की जगह इनोवा जैसी बड़ी गाडि़यों का क्यों इस्तेमाल किया ?

5. श्री केजरीवाल ने गुजरात से लौटते समय प्राइवेट जेट में यात्रा की थी।  जबकि वह बिजनेस क्लास में भी यात्रा करने से मना करते थे।  मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बिजनेस क्लास में ही यात्रा की।  ऐसा क्यों ?

आम आदमी पार्टी के संयोजक कृपया इनके जवाब दें।



Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested