जन रक्षा यात्रा के तहत भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने वामपंथ के खिलाफ किया प्रचण्ड प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ता अहिंसक आंदोलन से बामपंथी हिंसा का सर्वनाश करेंगे-अश्वनी चैबे

राष्ट्रवाद के तेज में भस्म हो जाएगी वामपंथी खूनी विचारधारा-डॉ अनिल जैन



    नई दिल्ली, 10 अक्टूबर।   जन रक्षा यात्रा के छठे दिन आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकालकर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी चैबे और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अनिल जैन मुख्य रुप से शामिल हुए। जन रक्षा यात्रा का संचालन यात्रा संयोजक और प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने किया। 

जन रक्षा यात्रा के लिए महरौली जिले के हजारों कार्यकर्ता 11.00 बजे अंबेडकर भवन, आराम बाग रोड के सामने एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को श्री अश्विनी चैबे एवं डॉ अनिल जैन ने संबोधित किया। संबोधन के बाद कार्यकर्ता पदयात्रा निकालते हुए भाई वीर सिंह मार्ग स्थित माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हाथों मे थालियां ले रखी थीं जिन पर वामपंथी विचारधारा के खिलाफ नारे लिखे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में थालियां ले रखी थीं जिसे बजाकर वे जोर-जोर से वामपंथियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी चैबे ने कहा कि बामपंथी विचारधारा के कुछ भटके लोग लगातार देश के संविधान और अखंडता को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा  कि देश के कुछ हिस्सों में वामपंथियांे की हरकतें खासकर केरल में खूनी हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। एक भटकी विचारधारा के लोग राष्ट्रवादी विचारधारा के तहत देश के निर्माण में योगदान करने वालों को चुन-चुन कर मौत के घाट उतार रहे हैं।

    श्री चैबे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केरल में खूनी आतंक का सामना कर रहे हैं, अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि वामपंथियों की देश विरोधी हरकतें बेनकाब हो चुकी हैं और पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा हो गया है।

    श्री चैबे ने कहा वामपंथी हिंसा एक विचारधारा की सुनियोजित साजिश का परिणाम है लेकिन देश के करोड़ों लोग इस देश विरोधी विचारधारा से मुक्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को केरल से शुरू हुई जन रक्षा यात्रा देश के हर राज्य में गली-गली, घर-घर वामपंथी हिंसा का पर्दाफाश कर रही है और वह दिन नजदीक आ गया है जब विश्व की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता अहिंसा के आंदोलन से वामपंथी क्रूर हिंसा का सर्वनाश कर देंगे।
    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ अनिल जैन ने कहा केरल में वामपंथी विचारधारा के लोग भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सकारात्मक कार्यों से अपने वजूद को खतरा महसूस कर रहे हैं और कुछ दिशाहीन लोगों का समूह राष्ट्रवाद के समर्थक करोड़ों कार्यकर्ताओं के सामने क्रूर हिंसा की चुनौती खड़ी कर रहा है।  उन्होंने कहा वामपंथियों की चुनौती ठीक वैसी ही है जैसे एक पतंगे का दीपक की लौ के साथ खेलना।

    डॉ अनिल जैन ने कहा कि मुट्ठी भर भटके हुए वामपंथी लोग करोड़ों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य से पहले नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि वामपंथी हिंसा का जवाब हमारे कार्यकर्ता लोकतांत्रिक आंदोलन से देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रवादी विचारधारा के तेज से खूनी बामपंथी विचारधारा भस्म हो जायगी और वामपंथियों का केरल से राजनैतिक अंत हो जाएगा।

    आज की जन रक्षा यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री जय प्रकाश (जेपी), प्रदेश मंत्री श्रीमती शोभा उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री धर्मदेव सोलंकी, श्री ब्रह्म सिंह तंवर, जिला अध्यक्ष श्री आजाद सिंह, महामंत्री श्री विकास तंवर एवं श्री मनोज महलावत, श्री जयवीर राणा, पूर्व महापौर श्रीमती सरिता चैधरी एवं श्री हर्ष मल्होत्रा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है