मनोज तिवारी, श्याम जाजू सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न छठ घाटों पर लाखों श्रृद्धालुओं को शुभकामनायें दीं

मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि वह दिल्ली एवं देश के सभी लोगों के जीवन में आपार खुशियां दें और सभी को अच्छा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार दें -मनोज तिवारी

पूर्वांचल एवं महिला मोर्चा सहित पार्टी के विभिन्न स्तर के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के छठ घाटों पर श्रृद्धालुओं को पूजा व्यवस्था में दिया सहयोग 


    
    नई दिल्ली, 26 अक्टूबर।   दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज सायं छठ पर्व के प्रारम्भिक अघ्र्य के अवसर पर सोनिया विहार स्थित 7 किलोमीटर में फैले वृहद छठ पूजा घाट पर लाखों श्रृद्धालुओं को छठी मैया के पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि वह दिल्ली एवं देश के सभी लोगों के जीवन में आपार खुशियां दें और सभी को अच्छा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार दें। भगवान सूर्य नारायण सब के जीवन को उज्जवल प्रकाश दें। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने वाला दिन भी है। 

    श्री तिवारी ने सोनिया विहार में प्रारम्भिक अघ्र्य में सम्मिलित होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों श्री मनीष सिंह, श्री अजय महावर, श्री कैलाश जैन, श्री नीलकांत बख्शी, श्री प्रवीण शंकर कपूर एवं श्री आनंद त्रिवेदी और श्री प्रमोद गुप्ता सहित क्षेत्रीय पार्षदों के साथ जगतपुरी, मयूर विहार, आई.टी.ओ., न्यू आजाद नगर, जमरूदपुर, छतरपुर, रिठाला एवं नरेला के पूजा स्थलों पर जाकर श्रृद्धालुओं को शुभकामनायें दीं।  

    श्री तिवारी ने सोनिया विहार सहित अनेक घाटों पर अपने छठ भजन गाये और “कहां पईवो साने के कटोरियो दूध, कहां पइवो पान के बीड़वा“ ने श्रृद्धालुओं को मनमोहित किया।       

प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने अशोक नगर घाट, डीएनडी घाट, यमुना बैंक घाट, आईटीओ घाट पर संध्या अघ्र्य के बाद पूजा-अर्चना भजनों में लगे श्रृद्धालुओं को शुभकामनायें दीं। श्री जाजू ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों का यह पर्व आज देश के प्रसिद्ध पर्वों में से एक है और यह अभिनंदन का विषय है कि पूर्वांचलवासी जहां भी जाते हैं उस राज्य एवं शहर के विकास में अतुल्नीय सहयोग देते हैं।  

डाॅ. हर्ष वर्धन ने शालीमार बाग एवं हैदरपुर में पार्षद श्री सुजीत ठाकुर एवं पूर्व पार्षद श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ छठ व्रतीयों को बधाई दी। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री श्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में अस्थायी घाटों पर स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। 

डाॅ. अनिल जैन ने संगम विहार असथल मंदिर, दादा देव मंदिर राज नगर एवं साध नगर में अस्थायी घाटों पर महरौली जिलाध्यक्ष श्री आजाद सिंह के श्रृद्धालुओं को शुभकामनायें दीं। 

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय गोयल ने आई.टी.ओ. स्थित छठ घाट पर श्रृद्धालुओं को शुभकामनायें दीं।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद श्री महेश गिरी के मार्गदर्शन में शाहदरा एवं मयूर विहार जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नगर, शकरपुर, अक्षरधाम आदि क्षेत्रों में छठ व्रतीयों की सुविधाओं एवं स्वच्छता के लिये कार्य किया। 

सांसद श्री रमेश बिधुड़ी ने दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तुगलकाबाद गांव, काया माया पार्क, लाल कुआं, प्रहलादपुर, ओखला फेस-1, ओखला फेस-2, गोविन्दपुरी, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, संगम विहार, छत्तरपुर, सैक्टर-8 द्वारका, बिजवासन, चान्दनहुला और देवली में आयोजित विभिन्न छठ पूजा समारोह में प्रदेश मंत्री श्री विक्रम बिधूड़ी के साथ सम्मिलित हुये।

सांसद डाॅ. उदित राज ने रिठाला, नरेला, किराड़ी सहित उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र में लगभग 20 से अधिक अस्थाई घाटों पर हजारों श्रृद्धालुओं से भेंट की और अधिकारियों को उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। 

सांसद श्री प्रवेश वर्मा ने मादीपुर, बापरौला सहित पश्चिमी दिल्ली एवं नजफगढ़ में लगभग 10 बड़े अस्थायी घाटों पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर के साथ श्रृद्धालुओं को बधाई दी।

नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता यमुना कैनाल, हैदरपुर स्थित विशाल छठ घाट पर व्रतीयों के साथ अघ्र्य पूजा में सम्मिलित हुये और कहा कि पूर्वांचलवासियों का यह पर्व आज समाज के सभी वर्गों का पर्व बन गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर में व्रतीयों को शुभकामनायें दीं। 

प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने पूर्वी दिल्ली के यमुना बैंक छठ घाट में, श्री रविन्द्र गुप्ता ने प्रसाद नगर एवं सीपीडब्ल्यूडी कालोनी करोल बाग में, श्री राजेश भाटिया ने पूसा कालोनी में, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष श्री मनीष सिंह ने सोनिया विहार में, प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा प्रभारी श्री दिनेश प्रताप सिंह ने यमुना बैंक घाट में, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती पूनम पराशर झा ने किराड़ी में, पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर श्री बिपिन बिहारी ने पटपडगंज में, उत्तरी दिल्ली के उपमहापौर श्री विजय भगत ने जहांगीरपुरी क्षेत्र में, नई दिल्ली जिलाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने आर.के. पुरम् एवं मुनिरका में, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश ने सराय रोहिल्ला में, मीडिया प्रमुख श्री महेश वर्मा ने पूसा कालोनी में स्थापित अस्थाई घाटों पर पूजा-अर्चना की और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता श्रमदान किया। 

दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल एवं महिला मोर्चों के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त लगभग सभी जिलों के पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के अस्थायी पूजा घाटों पर निगमकर्मियों के साथ स्वच्छता सेवा में सहयोग किया।  

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled