गुजरात में भाजपा की प्रदेश सरकार के राज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी पर जानलेवा हमला न सिर्फ उनपर हमला है बल्कि देश के लोकतंत्र पर हमला है- अजय माकन

·         कांग्रेस कार्यकर्ता ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैभाजपा की सरकार हमें लक्ष्मण रेखा लांगने पर मजबूर न करें- अजय माकन
·         कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना जानती है- अजय माकन
·         श्री राहुल गांधी का व्यक्तित्व मानवतागरीब व मजदूर की सहायता करने की सोच रखने वाला है और कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके इस अभियान में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं- अजय माकन
·         भाजपा सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धि केवल और केवल ‘‘पत्थरबाजी’’ की उपलब्धि है- अजय माकन
·         कांग्रेस पार्टी ने पिछले 70 वर्षों में लोगों को स्वतंत्र रुप से बोलने और सोचने की आजादी दी है और देश के लोकतंत्र की रक्षा की है- अजय माकन

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2017- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि गुजरात में बाढ़ पीड़ितों को मिलने गए भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सर्वे सर्वा श्री राहुल गांधी जी पर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा जानलेवा हमला न सिर्फ राहुल गांधी जी पर हमला है बल्कि यह हमारे देश के लोकतंत्र पर हमला है। श्री माकन ने कहा कि पत्थर फैकने और काले झंडे दिखाने से श्री राहुल गांधी जरुरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नही हटेंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कहा कि जिस समय देश में भाजपा सरकारें पूरी तरह से विफल हो रही है और उसी कड़ी में जब गुजरात सरकार बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में विफल रही उस समय गुजरात के बानसकांथा में कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा पीड़ितों का हाल जानने व सहायता के लिए गए तो उनपर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसके विरोध में दिल्ली कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने श्री अजय माकन के नेतृत्व में तीन मूर्ति चौक से गुजरात भवन,चाणक्यपुरी तक विरोध प्रदर्शन व मार्च किया।  इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर ‘‘राहुल जी करें जनसेवाभाजपा करे हमला जानलेवा’’, राहुल जी के नही रुकेंगे कदममोदी चाहे करले जितने जुल्म’’ ‘‘गांधी जी के गुजरात में हिंसा,मोदी तेरी कैसी मंशा’’ आदि  नारे लगा रहे थे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता तीन मूर्ति चौक पर एकत्रित हुए तथा गुजरात भवन चाणक्यपुरी की ओर कूच किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना जानती हैऔर उन्होंने भाजपा के नेतृत्व को आगाह किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते है और उनको लक्ष्मण रेखा लांगने पर मजबूर न किया जाए।

श्री माकन ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी का व्यक्तित्व मानवतागरीब व मजदूर की सहायता करने की सोच रखने वाला है और कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके इस अभियान में उनके साथ मजबूती से खड़े है।

श्री माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 70 वर्षों में लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया है और लोगों को स्वतंत्र रुप से बोलने और सोचने की आजादी दी है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के लोकतंत्र की रक्षा की है। श्री माकन ने कहा कि चाहे हमारे राजनीतिक विचार अन्य पार्टियों से अलग रहे हो और चाहे वैचारिक मतभेद रहे हों परंतु कांग्रेस पार्टी के राज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कभी भी हिंसा का सहारा नही लिया।

श्री माकन ने कहा कि भाजपा के तीन साल के शासन की उपलब्धियों को यदि एक वाक्य में कहें तो उनकी ‘‘पत्थरबाजी’’ की उपलब्धि है। श्री माकन ने कहा कि चाहे श्री राहुल गांधी पर पत्थरबाजी का प्रकरण होचाहे काश्मीर में सेना के जवानों पर पत्थरबाजी हो या अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पत्थर मार-मार कर जान से मारने की घटनाऐं होयह सभी प्रकरण भाजपा के शासनकाल में हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार द्वेष की भावना कांग्रेस के 70 वर्षो के राज में देश में कभी नही पनपी।

श्री माकन ने भाजपा की गुजरात सरकार से यह मांग की कि जल्द से जल्द भाजपा युवा मोर्चा के उन नेताओं को गिरफ्तार करके उनपर कड़ी कार्यवाही की जाए जिन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी पर पत्थरों से जानलेवा हमला किया है।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा पूर्व सांसद सर्वश्री महाबल मिश्रारमेश कुमार और जगदीश टाईटलरमुख्य प्रवक्ता श्रीमती शर्मिष्ठा मुखर्जीपूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथकिरण वालियापूर्व विधायक नसीब सिंहमुकेश शर्माभीष्म शर्मासुरेन्द्र कुमारमतीन अहमदरामसिंह नेताजीसुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टूविजय लोचवअनिल चौधरीअनिल भारद्वाजवीर सिंह धींगान,निगम में कांग्रेस के नेता मुकेश गोयलअभिषेक दत्त व रिंकूब्रहम यादवचतर सिंहजगजीवन शर्मामहमूद जियाजिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदलमदन खोरवालमौहम्मद उस्मानप्रदीप शर्माविरेन्द्र कसानाराजेश चौहानलक्षमण रावतइन्द्रजीत और ओमदत्तएडवोकेट सुनील कुमार तथा मेहदी माजिद सहित निगम पार्षदजिला एवं ब्लाक अध्यक्षहजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled