उपराज्यपाल महोदय ने दिल्ली में कानून और व्यवस्था की समीक्षा की

  • उपराज्यपाल महोदय ने दिल्ली में कानून और व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस आयुक्त , वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए।
  • उपराज्यपाल महोदय ने कानून और व्यवस्था की पाक्षिक समीक्षा की। दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अच्छे काम की समीक्षा की,  विशेष रूप से ई-पुलिसिंग की।
उपराज्यपाल श्री नजीब जंग ने दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति जानने के लिए राजनिवास में आज एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में श्री बी.एस.बस्सी पुलिस आयुक्त, प्रधान सचिव गृह, दिल्ली सरकार, विभिन्न शाखाओं के विशेष आयुक्त, संयुक्त आयुक्त उपस्थित थे।

उपराज्यपाल महोदय ने पिछले पखवाडे में शहर में हुई हाल की घटनाओं की समीक्षा की तथा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक प्रकृति पर की गई कार्यवाही का भी संज्ञान लिया। उन्होने  दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल महोदय ने इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए  उपस्थित अधिकारियों को खुफिया जानकारी जुटाने में सुधार करने के लिए निर्देश भी दिए। पुलिस आयुक्त ने उपराज्यपाल महोदय को आश्वसत किया कि दिल्ली पुलिस भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी सावधानियां बरत रही है और इस तरह की घटनाओं की जाँच में मदद करने के लिए अमन समितियों‘ को सक्रिय किया जा रहा है।  संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) ने जानकारी दी कि वह लोगों के मन से भय को दूर करने और अराजक तत्वों को अलग करने के लिए नियमित रुप से जिला स्तरीय जनसुनवाई कर रहे है।

         उपराज्यपाल महोदय ने ई-मंच को और ई-पुलिस अनुप्रयोगों को विकसित करने के लिए दिल्ली पुलिस की पहल की समीक्षा भी की। उन्होने  दिल्ली पुलिस द्वारा विकसित किए गए निम्न आवेदनों की समीक्षा की जो  सफलतापूर्वक चल रहे हैं

1.    दिल्ली यातायात पुलिस मोबाइल एप।.

2.    पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र आवेदन और

3.    दिल्ली पुलिस नुकसान की रिपोर्ट आवेदन आदि।

 

 उन्होने दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसिंग के भविष्य को ई-गवर्नेंस

उपराज्यपाल महोदय ने दिल्ली में मिसिंग लिंक एंड रिलीफ रोड़ के विकास से भीड़ भाड़ कम करने के लिए बनाई गई योजना की भी समीक्षा की। जो कुछ मुख्य चैराहो की भीड़ भाड़ को कम करने में मदद करेगा जहां पर वैकल्पिक सुरंग, अंडरपास के माध्यम से विकास किया जा सकता है।

उपराज्यपाल महोदय ने अगामी पखवाड़े के लिए कानून और व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा भी की जहां दिल्ली पुलिस को निम्नलिखित घटनाओं और कार्यक्रमों के कारण अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी। 

ए)    भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2014 जहां भारी संख्या में दर्शक आते है।  उपराज्यपाल ने वहां तैनात  पुलिस कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन की सुविधा के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त स्टाफ के अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जो वहां की सुरक्षा की निगरानी के लिए एक निवारक के रूप में होगे।

बी)   पुलिस आयुक्त ने उपराज्यपाल महोदय को आश्वासन दिया कि वार्षिक निरंकारी समागम .2014 के  लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

के नेटवर्क में एकीकृत किया जा रहा। सूचना की आवाजाही की सुविधा के लिए ई-प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक काम करने के लिए एक अहम कदम होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है