भाजपा पार्षद-कार्यकत्र्ता जन्तर-मन्तर पर कल देंगे धरना

स्वराज के नाम पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी स्वराज के प्रतीक नगर निगमों को कमजोर कर महात्मा गांधी के स्वप्न को तोड़ रही है

नई दिल्ली, 18 जनवरी।  दिल्ली के नगर निगम के लिए चैथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार फंड दिये जाने की मांग को अब दिल्ली भाजपा जनता के बीच लेकर जायेगी।  दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्रियों श्री रमेश बिधूड़ी, श्री आशीष सूद एवं श्रीमती रेखा गुप्ता ने इस संदर्भ में आज एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित किया।

सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि स्वराज जो महात्मा गांधी का स्वपन था का मतलब होता है सत्ता प्रशासन की सबसे छोटी इकाई नगर निगम एवं पंचायत को जनता की सेवा के लिए सबसे सशक्त माध्यम बनाना।  आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान का सबसे बड़ा मुद्दा था स्वराज पर सत्ता में आने के बाद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में सत्ता प्रशासन की सबसे छोटी इकाई जिसका जनता से सीधा संबंध रहता है को कमजोर करने के लिए हर संभव प्रयास किया है और इसी के अंतर्गत नगर निगमों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री श्री आशीष सूद ने कहा कि मंगलवार 19 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ता नगर निगम पार्षदों के जन्तर मन्तर पर आयोजित धरने में सम्मिलित होंगे। दिल्ली भाजपा प्रभारी श्री श्याम जाजू, दिल्ली के सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों के भी धरने में सम्मिलित होने की संभावना है।  उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने जहां चैथे दिल्ली वित्त आयोग अनुसार तो भुगतान को रोक ही रखा है वहीं आज तक तीसरे वित्त आयोग की रिपोर्ट के अनुसार जो पैसा मिलना है वह भी पूरा नहीं मिला है।  सभी नगर निगमों ने दिक्कतों के बावजूद मुनिस्पिल रिर्फोम किये हैं पर उनके आधार पर मिलने वाला पैसा भी दिल्ली सरकार ने रोका हुआ है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर श्री सुभाष आर्य, श्री हर्ष मल्होत्रा, श्री रविन्द्र गुप्ता, उप महापौर श्री कुलदीप सोलंकी, श्री आशा सिंह, डाॅ. नीलम गोयल, नेता सदन श्री आशीष सूद, श्री रामनारायण दूबे, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, स्थायी समिति अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा, श्रीमती लता गुप्ता, श्री मोहन भारद्वाज, स्थायी समिति उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राजपूत, श्रीमती दीक्षित जोशी एवं श्री वीरेन्द्र बब्बर इस अवसर पर सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे।


प्रदेश भाजपा महामंत्रियों ने कहा है कि नगर निगमों के फंड के मामले में दिल्ली की जनता को गुमराह करने की केजरीवाल सरकार के प्रयासों की कड़ी निंदा करती है।  भाजपा इस मामले में दिल्ली सरकार को जनता के कटघरे में ले जायेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि केजरीवाल सरकार नगर निगमों को चैथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार फंड दे ताकि नगर निगम दिल्ली की जनता को बेहतर सेवा दे सकें।

Comments