दिल्ली भाजपा ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के नागरिकों को बधाई दी

स्वच्छ यमुना मिशन भाजपा के सामाजिक आंदोलन का एक भाग

नई दिल्ली, 25 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के नागरिकों को बधाई देते हुये कहा है कि भारतीय संविधान की यह विशेषता है कि इसमें प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और उसके सम्मान की भी गारंटी दी गई है।  एक नागरिक के रूप में हम सभी को देश को कमजोर करने वाली भ्रष्ट, जातिवादी और छद्म धर्मनिर्पेक्ष शक्तियों को परास्त करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

स्वच्छ यमुना मिशन को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के दक्षिणी दिल्ली जिला के कार्यकत्र्ताओं ने यमुना तल के कालिंदी कुंज क्षेत्र में श्रमदान किया।

दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री छोटे राम के नेतृत्व में सभी 20 मंडलों के कार्यकत्र्ताओं ने श्रम दान किया।  दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मांगे राम गर्ग और जिला प्रभारी श्री गजेन्द्र यादव ने श्रमदान में कार्यकत्र्ताओं का साथ दिया।

सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह देश को स्वच्छ रखे और वायु प्रदूषण तथा जल प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे।


श्री सिद्धार्थन ने कहा कि आज हम यहां राजनीतिक कार्यकत्र्ता के रूप में नहीं बल्कि सामाजिक कार्यकत्र्ता के रूप में आये हैं।  स्वच्छ यमुना मिशन भाजपा के सामाजिक अभियान का भाग है और यह मिशन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पार्टी को सामाजिक परिवर्तन का एक माध्यम बनाने का अभियान है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested