19 जनवरी को दिल्ली भाजपा के पार्षद एवं कार्यकत्र्ता जन्तर मन्तर पर धरना एवं सांकेतिक भूख हड़ताल कर दिल्ली सरकार से चैथे वित्त आयोग की प्रस्तावना अनुसार नगर निगमों को फंड के भुगतान की मांग करेंगे

नई दिल्ली, 17 जनवरी।  दिल्ली के नगर निगम के लिए चैथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार फंड दिये जाने की मांग को अब दिल्ली भाजपा जनता के बीच लेकर जायेगी।

मंगलवार 19 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ता नगर निगम पार्षदों के जन्तर मन्तर पर आयोजित धरने में सम्मिलित होंगे।

दिल्ली भाजपा प्रभारी श्री श्याम जाजू, दिल्ली के सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों के भी धरने में सम्मिलित होने की संभावना है।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर श्री सुभाष आर्य, श्री हर्ष मल्होत्रा, श्री रविन्द्र गुप्ता, उप महापौर श्री कुलदीप सोलंकी, श्री आशा सिंह, डाॅ. नीलम गोयल, नेता सदन श्री आशीष सूद, श्री रामनारायण दूबे, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, स्थायी समिति अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा, श्रीमती लता गुप्ता, श्री मोहन भारद्वाज, स्थायी समिति उपाध्यक्ष श्री प्रवीण राजपूत, श्रीमती दीक्षित जोशी एवं श्री वीरेन्द्र बब्बर इस अवसर पर सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि नगर निगमों के फंड के मामले में दिल्ली की जनता को गुमराह करने की केजरीवाल सरकार के प्रयासों की कड़ी निंदा करती है।  भाजपा इस मामले में दिल्ली सरकार को जनता के कटघरे में ले जायेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि केजरीवाल सरकार नगर निगमों को चैथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार फंड दे ताकि नगर निगम दिल्ली की जनता को बेहतर सेवा दे सकें।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested