पिछले 45 दिनों में 331 लोग मौत की नींद सो गये और सोती रही केजरीवाल सरकार

केजरीवाल कहाँ गए आप के नाईट शेल्टर इन मौतों का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ आप और आप की निक्कमी सरकार है-मनोज तिवारी

काश दिल्ली के लिए काम करते ‘आप’, विज्ञापन का पैसा ही लगा देते तो 331 जाने बच जाती

26 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय राज मार्ग 709-बी का शिलान्यास किया जायेगा

उत्तर पूर्व दिल्ली के लिए बागपत, शामली, सहारनपुर, गीता कालोनी, खजूरी खास को जोड़ने वाले 6 लेन के कुल 155 किलो मीटर लम्बे 4,405 करोड़ रूपये की लागत से राष्ट्रीय राज मार्ग 709-बी को केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी-मनोज तिवारी



    नई दिल्ली, 17 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने दिल्ली में ठंड से हो रही गरीब, बेघरों की मौत पर सेंटर फॉर हॉलिस्टिक डिवेलपमेंट की एक रिपोर्ट को लेकर प्रेसवार्ता की। इस प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी श्री प्रत्युष कंठ, सह-प्रभारी श्री नीलकांत बख्शी एवं प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

    प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये श्री मनोज तिवारी ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जैसे ही सर्दी आती है तो वह बेघर लोगों के जीवन पर कहर बनके टूटती है। हर साल केवल दिसम्बर में ही 200 से ज्यादा जाने चली जाती हैं। हाल ही में ब्भ्क् संस्था की एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है। सेंटर फॉर हॉलिस्टिक डिवेलपमेंट (ब्भ्क्) की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले 45 दिनों में 331 लोगों की जान जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी के इन 14 दिनों के भीतर ही 96 लोगों की जान जा चुकी है और आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। नॉर्थ दिल्ली में 23 बेघरों की जान जा चुकी है, जो सबसे ज्यादा है।

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली में बेघर लोगों को आश्रय देने का कार्य दिल्ली सरकार के शेल्टर बोर्ड का है। हाल ही में शेल्टर बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बेघर लोगों को सर्दी से बचाने के लिए उन्होंने 200 से ज्यादा शेल्टर होम बनाये हैं। लेकिन उन शेल्टर होम की वास्तविक हालत के बारे में भी मीडिया में क्या दिखाया गया वो हम सबने देखा। इस सब के बावजूद मुख्यमंत्री केजरीवाल शेल्टर होम के नाम पर करोड़ों रुपये का प्रचार करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर विफल तो है ही इसके साथ-साथ इन बेघर लोगों के मौत की जिम्मेदार भी आम आदमी पार्टी की निकम्मी सरकार है।

    श्री तिवारी ने संस्था के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि जबसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तबसे हर साल केवल दिसम्बर के महीने का आंकड़ा देखें तो 250 से ज्यादा जाने चली जाती हैं। वर्ष 2015 दिसम्बर में 251 बेघर लोगों की जानें गयी, 2016 दिसम्बर में 235, 2017 दिसम्बर में 250 और 2018 दिसम्बर में 235 बेघर लोगों की जान गयी। यह आंकड़ा अगर पूरे वर्ष का देखें तो 2015 में कुल 3,222 लोग, 2016 में 3,398 जबकि 2017 में 2,979 और 2018 में 3,289 बेघर लोग मौत की नींद सो गये। 

    श्री तिवारी ने कहा कि ये आंकड़े इतने हैरान करते हैं कि दिल्ली ही नहीं देश को शर्मसार कर दें। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अभी भी इस विषय को गंभीरता से लेते नजर नहीं आते। रैन बसेरों के नाम पर विज्ञापन देकर झूठी वाहवाही लूटने वाले अरविन्द केजरीवाल से यह सवाल दिल्ली का बच्चा बच्चा जानना चाहता है कि आखिर कहाँ हैं उनके रैन बसेरे ? दिल्ली में हर साल हो रही बेघर लोगों की मौत के जिम्मेदार केवल और केवल केजरीवाल और उनकी सरकार है।

    श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली के सातों सांसदों को कुल 35 करोड़ रूपये विकास कार्य के लिए मिलते हैं लेकिन इसके विपरीत केजरीवाल सरकार को केन्द्र से 53 हजार करोड़ रूपये विकास कार्यों के लिए मिलते हैं। केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता के हितों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधायें प्रदान करने वालीयोजना बनाने में असफल साबित हुई है। उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद होने के नाते मैंने केन्द्र से मिलकर 9 हजार करोड़ रूपये की विकास योजनायें क्षेत्र में लागू करवाईं।

    श्री तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मेरे सामने अपने संसदीय क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या थी, क्षेत्र को जाम मुक्त करना जिसके लिए मैंने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था। आज मेरे लिए यह बड़े हर्ष की बात है कि उस पर प्रतिक्रिया देते हुये श्री गडकरी ने उत्तर पूर्व दिल्ली के लिए बागपत, शामली, सहारनपुर, गीता कालोनी, खजूरी खास को जोड़ने वाले 6 लेन के कुल 155 किलो मीटर लम्बे 4,405 करोड़ रूपये की लागत से राष्ट्रीय राज मार्ग 709-बी को मंजूरी दे दी है।

    श्री तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय राज मार्ग 709-बी का शिलान्यास किया जायेगा। दिल्ली के लगभग 55 लाख नागरिकों के लिए अब यात्रा सुगम करने का कार्य सबका साथ सबका विकास वाली प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी 15 से 20 महीने में पूरा कर लिया जायेगा। लगभग 19 किलो मीटर लम्बी एलीवेटिट 6 लेन की सड़क में 14.75 किलो मीटर दिल्ली का हिस्सा होगा।  

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled