थावरचंद गहलोत, मनोज तिवारी, श्याम जाजू, विजय गोयल, विजेन्द्र गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार स्थापना के तुरन्त बाद यह स्पष्ट कर दिया था कि हम दलितों को कभी भी एक वोट बैंक के रूप में नहीं देखेंगे, हम उन्हें सबका साथ-सबका विकास का प्रमुख अंग बनायेंग - थावरचंद गहलोत

दिल्ली भाजपा के हजारों कार्यकर्ता भारत रत्न डाॅ. अम्बेडकर की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र की स्थापना के लिये प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करेंगे - मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 4 दिसंबर।  दिल्ली प्रदेश भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, 7 दिसंबर, को 15 जनपथ पर डाॅ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। इस संदर्भ में आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसे केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय गोयल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने संबोधित किया। प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, विधायक, निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष आदि आज की बैठक में उपस्थित थे।  

श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज महात्मा गांधी एवं बाबा साहब अम्बेडकर के दिखाये मार्ग पर चल राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ समाज में उच्च आदर्श स्थापना के लिये भी कार्य कर रहे हैं, इसके लिये वह अपने लोकप्रिय मन की बात रेडियो कार्यक्रम का भी प्रयोग करते हैं।  इसी श्रृंखला में भारत सरकार ने डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर की स्मृति में एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अध्ययन एवं अनुसंधान केन्द्र की स्थापना करवाई है और उसका उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 7 दिसंबर को करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के हजारों कार्यकर्ता भारत रत्न डाॅ. अम्बेडकर की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र की स्थापना के लिये प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करेंगे। 

केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार स्थापना के तुरन्त बाद यह स्पष्ट कर दिया था कि हम दलितों को कभी भी एक वोट बैंक के रूप में नहीं देखेंगे, हम उन्हें सबका साथ-सबका विकास का प्रमुख अंग बनायेंगे। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने भारत के संविधान निर्माता डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर के जीवन से जुड़े 5 प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ दी। ये स्थान हैं उनकी मध्य प्रदेश के महु स्थित जन्मस्थली जिसे अब डाॅ. अम्बेडकर नगर का नाम दिया गया है, लंदन स्थित वह मकान जहां रहकर उन्होंने कानून की शिक्षा का अध्ययन किया, नागपुर स्थित वह स्थल जहां उन्होंने दीक्षा पाई, दिल्ली के 26, अलीपुर रोड स्थित वह भवन जहां रहकर उन्होंने जीवन का बड़ा भाग लोकसेवा को समर्पित किया और मुंबई स्थित वह स्थल जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। 

श्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रबल इच्छा के चलते 15 जनपथ पर 192 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का डाॅ. अम्बेडकर केन्द्र स्थापित किया गया है, जिसमें डाॅ. अम्बेडकर के जीवन पर अनुसंधान के लिये तो व्यवस्था है ही वहां अति आधुनिक 3 सभा भवनों का निर्माण भी किया गया और उसके प्रांगण में लगभग 5000 लोगों के लिये स्मृति सभाओं के आयोजन का भी स्थान है, उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर को प्रधानमंत्री इस नवनिर्मित डाॅ. अम्बेडकर केन्द्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और यह अवसर दिल्ली के लोगों के लिये अम्बेडकर जी के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सुअवसर है। 

केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने कहा कि एक युवा के रूप में हम समझ नहीं पाते थे कि महात्मा गांधी अथवा डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर ने देश के लिये ऐसा क्या किया जो इतिहास में एक अमिट स्थान उन्हें मिला है। उस वक्त हमें लगता था कि स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण थी पर जैसे-जैसे लोकजीवन का अनुभव बढ़ा तो समझ में आया कि स्वतंत्रता आंदोलन में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण थी। महात्मा गांधी एवं डाॅ. अम्बेडकर ने समाजिक समरस्ता एवं संविधान निर्माण के लिये जो कार्य किया उसने उन्हें अद्वितीय स्थान दिया है। हमारे लिये यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा गांधी, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर के सिखाये समरसता एवं अन्त्योदय के मार्ग पर चल देश के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सुधार के लिये कार्य कर रहे हैं। 

प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू ने कहा कि हमारा संगठन राजनीतिक उद्देश्यों के लिये ही नहीं समाजिक उत्थान के लिये भी कार्य करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज सेवा एक संस्कार के रूप में प्राप्त है। 

श्री जाजू ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में संख्या जुटाना महत्वपूर्ण नहीं होता, महत्वपूर्ण होता है किसी भी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आज भाजपा नेतृत्व चाहता है कि डाॅ. अम्बेडकर को एक समुदाय विशेष से जोड़कर न देखा जाये उन्हें भारत के एक सच्चे महापुरूष के रूप में देखा जाये। इसी उद्देश्य से भाजपा के हर वर्ग के कार्यकर्ता डाॅ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। 

नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर के जीवन से हमें जो सबसे महत्वपूर्ण प्रेरणा मिलती है वह यह समझना है कि शिक्षा इंसान के जीवन को किस तरह परिवर्तित कर सकती है। एक दलित परिवार में जन्म लेने के बाद भी जिस तरह उन्होंने राष्ट्र के इतिहास में अपना स्थान बनाया वह सभी भारतवासियों के लिये प्रेरणा का श्रोत है।      

7 दिसंबर के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्था को प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की टीम देखेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled