दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के व्यवहार से दिल्ली की जनता शर्मिन्दा हुई है

दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के व्यवहार से दिल्ली की जनता शर्मिन्दा हुई है दिल्ली के मुख्य सचिव पर हमला करने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये मुख्यमंत्री को पार्टी के किसी अन्य सहयोगी को अपने पद का प्रभार उस समय तक के लिये सौंप देना चाहिये, जब तक कि न्यायालय इस मामले में फैसला नहीं सुना देता है - मनोज तिवारी


    नई दिल्ली, 13 अगस्त।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में आज का दिन अत्यन्त शर्मनाक और भूलने योग्य है जब मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में आपराधिक षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। 

    श्री तिवारी ने कहा है कि यह अकेला ऐसा मामला होगा जिसमें पुलिस ने गहन जांच के बाद ही न्यायालय में पदासीन मुख्यमंत्री के विरूद्ध आपराधिक षडयंत्र करने का अरोप पत्र दाखिल किया गया हो। 

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी के व्यवहार से दिल्ली की जनता शर्मिन्दा हुई है। दिल्ली के मुख्य सचिव पर हमला करने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये मुख्यमंत्री को पार्टी के किसी अन्य सहयोगी को अपने पद का प्रभार उस समय तक के लिये सौंप देना चाहिये जब तक कि न्यायालय इस मामले में फैसला नहीं सुना देता है। 

    हमने आरोप पत्र फाइल किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी के मंत्रियों की राजनीतिक बयानबाजी सुनी है, जिसमें उन्होंने केन्द्र सरकार के विरूद्ध अपशब्द का प्रयोग किया और आरोप लगाये हैं। हम उनके इस हताशा को समझ सकते हैं किन्तु जिस प्रकार उन्होंने केन्द्र के विरूद्ध अपनी उन्हीं अपशब्दों और प्रतिक्रियाओं को यह जानते हुये दोहराया है कि इस मामले में मुख्य सचिव द्वारा अपराध की शिकायत दर्ज कराई गई थी और स्वयं मुख्यमंत्री के सलाहकार भी उसमें गवाह हैं। यह शिकायत किसी राजनीतिक विरोधी द्वारा नहीं की गई थी। अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को यह समझना होगा कि दिल्ली के लोग उनकी अकर्मण्यता और अरोप-प्रत्यारोप की राजनीतिक से तंग आ चुके हैं। अच्छा होगा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के विकास पर ध्यान दे न कि ओछी राजनीति करने पर।   


ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मनोज तिवारी
 सर्वसमाज के विकास के लिए काम कर रही है भाजपा


 नई दिल्ली, 13 अगस्त।  भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिला के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाध्यक्ष हरिओम विश्वकर्मा ने मौजपुर चैक स्थित नेशनल विक्टर स्कूल के सभागार मे किया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरव खारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया एवं समाज के कई प्रतिष्ठित लोगो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को ओबीसी समाज का प्रधानमंत्री दिया जो पूरे विश्व में भारत का परचम लहरा रहे हैं। श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के प्रगति पथ पर अग्रसर है और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सब को साथ लेकर सबके विकास के लिए काम कर रही है।

      श्री मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ओबीसी कमीशन बनाकर जहाँ ओबीसी समाज को सामाजिक न्याय दिलाया, वहीं पार्टी और सरकार में ओबीसी समाज की उचित भागीदारी तय करके देश के विकास में समाज की भागीदारी और हिस्सेदारी तय की। उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक देश को  विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री गौरव खारी ने कहा कि समाज के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली और देश में मजबूत हो रही है उन्होने आशा व्यक्त की कि इसी तरह 2019 में ओबीसी समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत कर देश के विकास में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर नवीन शाहदरा के अध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ अनिल गुप्ता, महामंत्री विनोद कुमार, कर्मवीर चंदेल, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मनोज त्यागी, ओबीसी मोर्चा  के प्रदेश प्रभारी विनोद सहरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. यू.के. चैधरी, मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी, दिनेश बघेल, रमन यादव चंद्रपाल सहित मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

MOST WANTED GANGSTER NAMELY GYANENDER @ GADGU REWARDEE OF RS.1 LAC ALONGWITH HIS ASSOCIATE RAJIV DAHIYA @ RAJU ARRESTED

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled