रक्षाबंधन का पर्व बादशाह अकबर के समय से लेकर आज तक भारत की गंगाजमुनी तहजीब का प्रतीक है: श्याम जाजू



नई दिल्ली, 18 अगस्त।  दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्री श्याम जाजू ने आज अपने निवास पर रक्षाबंधन का पर्व पार्टी कार्यकत्र्ताओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया।  बड़ी संख्या में महिलाओं कार्यकत्र्ताओं के साथ अनेक मुस्लिम महिलाओं ने भी वयोवृद्ध भाजपा कार्यकत्र्ता श्रीमती शाहजहां बेगम के नेतृत्व में श्री श्याम जाजू को राखी बांधकर रक्षाबंधन के पलों को भावुक बना दिया। मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने के बाद श्री श्याम जाजू ने कहा कि रक्षाबंधन का यह त्यौहार सही मायने में एक धार्मिक नहीं सांस्कृतिक पर्व है जो हमें सभी महिलाओं के सम्मान का संदेश देता है।  रक्षाबंधन का पर्व बादशाह अकबर के समय से लेकर आज तक भारत की गंगाजमुनी तहजीब का प्रतीक है।  

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!

तीन दुखद दुर्घटनाओं ने साबित किया यह आपकी सरकार नहीं हत्यारी सरकार है