दिल्ली भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर।  दिल्ली प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया आज गतिमान हो गई।  भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा दिल्ली संगठन चुनाव के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी एवं पूर्व विधायक श्री सुभाष सचदेवा ने सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा के साथ-साथ चुनाव से संबंधी विवादों के लिए श्री मूलचंद चावला की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जिसके श्री तिलक राज कटारिया एवं श्रीमती विशाखा शैलानी सदस्य हैं।  दिल्ली संगठन चुनाव की प्रक्रिया 20 नवम्बर तक संपूर्ण की जायेगी।

केशवपुमरम जिला-श्रीमती कमलजीत सहरावत, चांदनी चैक-डाॅ. एस.सी.एल. गुप्ता, उत्तर पूर्व-श्री हरिशंकर गौतम, नवीन शाहदरा-श्री अनिल शर्मा, मयूर विहार-श्री साहब सिंह चैहान, शाहदरा-श्री राजीव बब्बर, करोल बाग-श्री जयभगवान अग्रवाल, नई दिल्ली-श्री अभय वर्मा, उत्तर पश्चिम-श्रीमती शिखा राय, बाहरी दिल्ली-श्री जयवीर राणा, पश्चिमी दिल्ली-श्री लखीराम शर्मा, नजफगढ़-श्री पंकज जैन, महरौली-श्री दुष्यंत गौतम, दक्षिणी दिल्ली-श्री श्याम लाल गर्ग संगठन चुनाव जिलावार अधिकारी नियुक्त किये गये।  प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री सुभाष सचदेवा का संपर्क सूत्र-9811153355 है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested