विवाद भ्रष्टाचार डीडीसीए में नहीं मुख्यमंत्री के मन में कब्जा करने की चाह - सतीश उपाध्याय

मुख्यमंत्री आगे आकर प्याज, भर्ती, विज्ञापन, आॅटो परमिट घोटालों पर जांच कमेटी का गठन करने के लिए उपराज्यपाल को लिखें - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी केवल अपनी सरकार की नाकामियों एवं भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ईवन-आॅड फामूला एवं डीडीसीए विवाद को रोज नये सिरे से चर्चा में लाने का प्रयास करती है।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल की एक आदत है कि वह जिन मुद्दों पर कमजोर होते हैं उन पर वही शीत निद्रा में चले जाते हैं और अपने उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया, पार्टी नेताओं श्री आशुतोष, श्री संजय सिंह और नौसिख्या मंत्रियों की फौज को आगे कर देते हैं।  इसका प्रमाण है चाहे पूर्व मंत्रियों तोमर-भारती-आसिम खान के विवाद हों, विधायकों के भ्रष्टाचार, किसान की आत्म हत्या, प्याज घोटाला हो, भर्ती घोटाला हो, विज्ञापन एजेंसियां उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदार को देने का विवाद हो या फिर ताजा आॅटो परमिट घोटाला हो या दो अधिकारियों के निलम्बन का मामला इन सब पर मुख्यमंत्री कभी सामने नहीं आते।

श्री उपाध्याय ने कहा है कि विवाद या भ्रष्टाचार डीडीसीए में नहीं है असल में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों के दिल में है।  भारत एवं दिल्ली में क्रिकेट एक लोक प्रिय खेल है और मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी डीडीसीए को बदनाम कर उस पर कब्जा करना चाहते हैं।  उनके यह प्रयास शायद लालू यादव द्वारा कुछ वर्ष पूर्व बिहार में किये गये प्रयास से प्रेरित है।


श्री उपाध्याय ने मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल को चुनौती दी है कि जितनी चिंता उन्हें एक निजी संस्था डीडीसीए की है मुख्यमंत्री आगे आकर उतनी चिंता दिल्ली की जनता के साथ हुये प्याज, भर्ती, विज्ञापन, आॅटो परमिट घोटालों पर भी दिखायें और इनके लिए भी जांच कमेटी का गठन करने के लिए उपराज्यपाल को लिखें।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!