नवीन शाहदरा जिला भाजपा ने मंत्री गोपाल राय के इस्तीफे की मांग को लेकर घौण्डा में किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर।  नवीन शादहरा जिला भाजपा के कार्यकत्र्ताओं ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय
वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता एवं विधायक श्री जगदीश प्रधान के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के मंत्री श्री गोपाल राय के घौंडा स्थित निवास पर प्रदर्शन कर आॅटो परमिट घोटाले में उनकी भूमिका के लिए इस्तीफे की मांग की।  प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे “केजरीवाल शर्म करो-आॅटो वालों ने मान दिया, सम्मान दिया-तुमने उनको भी धोख दिया।“

प्रदर्शन में सम्मिलित कार्यकत्र्ताओं मंे प्रमुख थे पूर्व विधायक श्री नरेश गौड़, श्री जितेन्द्र महाजन, श्री रंजीत कश्यप, निगम पार्षद श्री सुनील झा, श्री संजय सुर्जन एवं श्रीमती कमलेश गर्ग, प्रदेश मंत्री श्री कर्मवीर चंदेल और जिला महामंत्री श्री अरूण बंसल एवं श्री प्रवेश शर्मा।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुये श्री अभय वर्मा ने कहा कि दिल्ली के आॅटो रिक्शा वालों ने श्री अरविंद केजरीवाल को पूरा विश्वास दिया, मान-सम्मान दिया पर आज वह खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। यह जानकर दुख होता है कि आॅटो रिक्शा वालों के विश्वास को तोड़ केजरीवाल सरकार ने आॅटो परमिट माफियाओं को दिये। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी पूरी तरह मुख्यमंत्री केजरीवाल की है और उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिये। भाजपा मांग करती है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं परिवहन मंत्री गोपाल राय अविलंब इस्तीफा दें।



Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested