कार्यकत्र्ता जनता की केन्द्र सरकार एवं नगर निगम से आपेक्षाओं को समझें क्योंकि इस महासम्पर्क अभियान से अच्छा कोई जनसर्वे जनता की भावनाओं को नहीं समझ सकता - सतीश उपाध्याय

नई दिल्ली, 3 मई।   दिल्ली प्रदेश भाजपा के सदस्यता महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली,
करोल बाग, नवीन शाहदरा, मयूर विहार एवं महरौली जिलों में महासम्पर्क के लिए चिन्हित कार्यकत्र्ताओं के प्रशिक्षण के लिए कार्यशालाओं का आयोजिन हुआ वहीं उत्तर पश्चिम एवं उत्तर पूर्वी जिलों में घर-घर जाकर नवसदस्यों से सम्पर्क का सघन अभियान भी प्रारम्भ हुआ।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं महासम्पर्क अभियान प्रदेश प्रमुख श्रीमती शिखा राय, श्रीमती विशाखा शैलानी के साथ नई दिल्ली जिला भाजपा की टोली ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली से सम्पर्क कर नई दिल्ली जिले में महासम्पर्क अभियान की औपचारिक शुरूआत की और दोनों नेताओं को सक्रिय सदस्य बनाया।

 सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के साथ प्रदेश पदाधिकारी श्री आशीष सूद एवं श्री गजेन्द्र यादव ने महरौली जिला कार्यशाला में, सांसद श्री महेश गिरी, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा श्री विजेन्द्र गुप्ता, श्रीमती शिखा राय एवं जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने मयूर विहार जिला कार्यशाला में, सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री विजय शर्मा, श्री जय प्रकाश, श्री हर्ष मल्होत्रा, डाॅ. अनिल कुमार गुप्ता ने नवीन शाहदरा जिला की कार्यशाला में, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय सचिव सरदार आर पी सिंह, श्री मांगे राम गर्ग ने करोल बाग जिला कार्यशाला में और प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, श्रीमती शिखा राय, श्रीमती विशाखा शैलानी, श्री अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा ने नई दिल्ली जिला कार्यशाला में कार्यकत्र्ताओं के प्रशिक्षण सत्रों को सम्बोधित किया।

कार्यशाला में बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि जो कार्यकत्र्ता इस सघन महासम्पर्क
अभियान के हिस्सा बने वह केन्द्र सरकार की उपलब्धियों एवं विपक्ष द्वारा विवादित बनाये गये भूमि अधिग्रहण बिल पर लोगों से चर्चा के बिन्दुओं को पूरी तरह समझकर जायें।  इसके साथ ही कार्यकत्र्ताओं पर दायित्व है कि वह दिल्ली नगर निगम द्वारा अपने सीमित सनसाधनों के बावजूद किये जा रहे स्वच्छता, प्राइमरी शिक्षा आदि क्षेत्रों में किये जा रहे जनहितकारी कार्यों की जानकारी भी नव सदस्यों को दें।  कार्यकत्र्ता जनता की केन्द्र सरकार एवं नगर निगम से आपेक्षाओं को समझें क्योंकि इस महासम्पर्क अभियान से अच्छा कोई जनसर्वे जनता की भावनाओं को नहीं समझ सकता।  साथ ही हमें दिल्ली सरकार के विभिन्न मुद्दों पर यू-टर्न और जनता में उनके प्रति बढ़ती निराशा पर भी चर्चा करनी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!