दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली को ज्ञान एवं प्रोद्योगिकी केन्द्र बनाने के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने की अपील की

नई दिल्ली, 02 मार्च।  इंडिया हेबीटेट सेन्टर में काॅन्फिडेरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के इंटर एक्टिव सत्र को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने कहा है कि व्यापार और उद्योग के विकास के लिए किसी भी नगर में विश्वस्तरीय मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होती है किन्तु दुर्भाग्यवश दिल्ली में ये सुविधायें तीव्र गति से घटती जा रही हैं।

उद्योग और व्यापार विशेषरूप से आई.टी. इंडस्ट्रीज के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार को चाहिये कि वह जनपरिवहन को सुचारू बनायें।  उपनगरीय क्षेत्रों, व्यापार केन्द्रों, ग्रामीण तथा औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों की दशा में सुधार की आवश्यकता है।  वायु तथा जल प्रदूषण को भी शीघ्र नियंत्रित किया जाना चाहिए।

श्री उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में पर्यटन, ज्ञान एवं प्रोद्योगिकी तथा चिकित्सा केन्द्र बनने की क्षमता है किन्तु दुर्भाग्यवश वर्ष दिल्ली सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।  हमें ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक केन्द्रों, प्रमुख बाजारों का ध्यान रखना चाहिए।  सरकार को दिल्ली में चिकित्सा अनुसंधान संस्थाओं को विकसित करना चाहिए तथा दिल्ली सरकार के अधीन चल रहे तीनों विश्वविद्यालयों का भी विस्तार होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested