केन्द्र सरकार द्वारा बिजली बिलों में 4 से 6 प्रतिषत अधिभार कम करने का स्वागत -विजेन्द्र गुप्ता

आज से दिल्लीवासियों के बिजली बिलों में कमी षुरू
विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री विजेन्द्र गुप्ता ने आज केन्द्र सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें आज से दिल्ली में बिजली खरीद समायोजन षुल्क अधिभार ( पी.पी.ए.सी. ) समाप्त कर देने का निर्णय लिया गया । उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर बिजली वितरण कम्पनियाॅं आज से समायोजन अधिभार वसूल नहीं कर सकेंगी । इससे बिजली उपभोक्ताओं के बिल में 4 से 6 प्रतिषत तक की कमी आयेगी । खरीद समायोजन लागत अधिभार लगाये जाने के कारण प्रतिमाह 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर जहाॅं एक ओर उपभोक्ताओं को सबसिडी का लाभ नहीं मिल रहा था वहीं दूसरी ओर उन्हें बिजली की मूल दरों पर 4 से 6 प्रतिषत तक का  ( पी.पी.ए.सी. ) देना पड़ रहा था ।

अभी तक बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड तथा यमुना पावर लिमिटेड दोनों की 6 प्रतिषत खरीद समायोजन लागत अधिभार लगाती थीं । टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूषन लिमिटेड उपभोक्ताओं से 4 प्रतिषत अधिभार वसूल करती थी । यह अधिभार प्रतिमास बिल में लगकर आता था । श्री गुप्ता ने कहा कि अब इसके समाप्त होने से दिल्लीवासी बिजली के बिलों में काफी राहत महसूस करेंगे ।


Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi