सतीश उपाध्याय, किरण बेदी की पार्टी कार्यकर्ताओं से पहले घंटे में अपना वोट डालने की अपील

वरिष्ठ नेता स्वयं करेंगे पहले घंटे में मतदान

नई दिल्ली, 6 फरवरी।   दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय एवं मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार डाॅ. किरण बेदी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं विशेषकर पन्ना प्रमुखों से आज अपील की कि वे सुबह पहले घंटे में अपना वोट डाल लें ताकि उसके बाद वे सक्रियता से पार्टी के लिए काम करते हुये अंतिम वोट भी पोल करा सकें।  उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की है कि वे कल अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के कल फ्रेंक एंथनी स्कूल, सफदरजंग डवलपमेन्ट एरिया में सुबह 8 बजे अपना वोट डालने जायेंगे।

डाॅ. किरण बेदी मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग एस्टेशन नं.-54, नगर निगम प्राइमरी स्कूल नीति बाग में सुबह 8 बजे मतदान करने जायेंगी।

केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में रतना देवी आर्या कन्या स्कूल, छांछी बिल्डिंग स्थित मतदान केन्द्र में सुबह 8.30 बजे मतदान करने जायेंगे।


प्रदेश प्रभारी सांसद श्री प्रभात झा नई दिल्ली विधानसभा के निर्माण भवन पोलिंग स्टेशन में सुबह 8.30 बजे मतदान करने जायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Imposter IPS Officer Arrested; an Academic Who Became a Cheat to Realize His Dream Unfulfilled

milay azaadi pollution se!, milay azaadi kachre se!