जत्थेदार रक्षपाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

नई दिल्ली, 1 फरवरी।   दिल्ली भाजपा को अपने चुनाव अभियान में आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई जब
अकाली दल (मास्टर तारा सिंह गु्रप) के अध्यक्ष और प्रमुख सिख नेता जत्थेदार रक्षपाल सिंह, युवा अकाली दल (मास्टर तारा सिंह ग्रुप) के अध्यक्ष सरदार जसविन्दर सिंह हनी और अखिल भारतीय इमदादी कमेटी के अध्यक्ष सरदार स्वरूप अदलखा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जत्थेदार रक्षपाल सिंह का भाजपा में स्वागत किया और यह आशा व्यक्त की कि उनके शामिल होने से दिल्ली के सिख समुदाय में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा।

इस अवसर पर जत्थेदार रक्षपाल सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उनके सहयोगी श्री अरूण जेटली के काम से बहुत प्रभावित हुये हैं और आज वे मोदी सरकार के प्रगति के एजेंडे को समर्थन देने के लिए सभी राष्ट्रवादियों का नेतृत्व करने हेतु भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वाहे गुरू जी की कृपा से आगामी चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।

Comments