मुख्यमंत्री केजरीवाल यह बतायें, 2 साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने कितने स्कूल कालेजों में नई सीट जोड़ी हैं...

मुख्यमंत्री केजरीवाल यह बतायें कि अपने 2 साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने कितने स्कूल कालेजों में नई सीट जोड़ी हैं, अस्पतालों में कितने नये रोगी बिस्तरों का श्रजन किया है और जनवरी, 2016 से नये राशन कार्ड बनने बंद क्यों हैं: मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 22 जनवरी।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा है कि यह आश्चर्यजनक रूप से चैकाता है कि आज लगभग पूरी दिल्ली सरकार एवं सत्ताधारी दल के विधायक अपनी पार्टी के राजनीतिक विकास के लिए दिल्ली के बाहर हैं और इसका खर्च दिल्ली की जनता पर पड़ रहा है।

श्री तिवारी ने कहा है कि आज दिल्ली की जनता स्कूल एडमीशन, सार्वजनिक परिवहन, प्रदूषण, अस्पतालों, राशन कार्ड एवं समाज कल्याण योजनाओं से जुड़ी चैतफा समस्याओं से घिरी है पर सरकार में इस पर चिंता करने वाला कोई नहीं है।

यह देखकर आश्चर्य होता है कि मंत्री उड़ते उड़ते दिल्ली आते हैं, निजी शिक्षा व्यवस्था को जलेबी बेचने जैसे जोड़ने जैसे मुहावरे गढ़ते हैं, अस्पताल के अंदर मरीजों के तीमारदारों के लिए बनाये रसोई घर को आम आदमी कैन्टीन का नाम देने का छलावा करते हैं जबकि दिल्ली में इसी जनवरी में अब तक 100 बेघरों की ठंड से मृत्यु के दर्दनाक सरकारी आंकड़े समाने हैं।  दिल्ली में जनवरी, 2016 के बाद से गरीबों के राशन कार्ड बनने बंद हैं।

दिल्ली भाजपा मांग करती है कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल यह बतायें कि अपने 2 साल के कार्यकाल में उनकी सरकार ने कितने स्कूल-कालेजों में नई सीट जोड़ी हैं, अस्पतालों में कितने नये रोगी बिस्तरों का स्रजन किया है और जनवरी, 2016 से नये राशन कार्ड बनने बंद क्यों हैं ? 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested