भाजपा ने किया नोटबंदी का विरोध कर रही कांग्रेस के मुख्यालय पर प्रदर्शन

काली एमरजेंसी लगाने वाले कोयले से काली कमाई करने वाले कांग्रेसी आज काले धन के विरूद्ध युद्ध कर रही मोदी सरकार पर आक्षेप लगा रहे हैं-सतीश उपाध्याय



नई दिल्ली, 18 नवम्बर।  दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय के नेतृत्व मंे आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया।  प्रदर्शनकारी संसद में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी आदि द्वारा ऊरी के शहीदों की तुलना बैंक लाइनों में लगे लोगों से करने और प्रधानमंत्री को हिटलर की संज्ञा दिये जाने का विरोध कर रहे थे।  प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस मुख्यालय के पास भ्रष्टाचार और कांग्रेस के पुतले जलाये, पुलिस बैरीकेड तोड़ने पर पुलिस लगभग 750 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर तुगलक रोड थाने ले गई।

प्रदर्शनकारी - आओ कांग्रेसियों तुम्हें बतायें हिटलर क्या होता है तुमको समझायें, इन्दिरा गांधी की इमरजेंसी की याद दिलायें - कांग्रेसियों का काले कोयले से कमाया काला पैसा किया बर्बाद, मोदी ने किया कमाल - जैसे नारे लगा रहे थे।  प्रदर्शनकारियों में प्रमुख थे प्रदेश पदाधिकारी आशीष सूद, रेखा गुप्ता, जय प्रकाश, कुलजीत चहल, गजेन्द्र यादव, जयवीर राणा, महेन्द्र गुप्ता, प्रवीण शंकर कपूर, जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन, सुमन कुमार गुप्ता, जयेन्द्र डबास, संजीव शर्मा, राजकुमार ग्रोवर, राजन तिवारी, विजय पंडित, सुरेश शर्मा, छोटे राम, अनिल गुप्ता, वीरेन्द्र सचदेवा, सतेन्द्र सिंह एवं पार्टी नेता सुभाष आर्य, मूलचंद चावला, सुभाष सचदेवा, अनिल शर्मा, आतिफ रशीद, सुनील यादव, राधिका सेतिया, दिनेश प्रताप सिंह आदि।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुये श्री सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह खेद का विषय है कि इस देश में काली एमरजेंसी लगाने वाले कोयले से काली कमाई करने वाले कांग्रेसी आज काले धन के विरूद्ध युद्ध कर रही मोदी सरकार पर आक्षेप लगा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जो कांग्रेसी नेता आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पर आक्षेप लगा रहे हैं और नोटबंदी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं ये वो लोग हैं जिन्होंने इन्दिरा इस इंडिया जैसे नारे लगाये एवं आपातकाल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बंदी रखा।

श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई कार्रवाई आज सारे देश ही नहीं पूरे विश्व में सराही जा रही है और इसका विरोध वह राजनीतिक दल कर रहे हैं जिनकी काली जमा पूंजी आज नष्ट हो गई है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हों या अरविन्द केजरीवाल या फिर कांग्रेस, बसपा एवं टीएमसी यह सभी नेता एवं पार्टियां आज जनता से पूरी तरह कट चुके हैं।  यह सभी मिलकर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं पर देश की जनता इनके घिनौने खेल को समझ चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested