निगमायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नारायणा विहार का निरीक्षण किया

निगमायुक्त, श्री प्रवीण गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आज नारायणा विहार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक, श्री आर0पी0 सिंह; निगम पार्षद, श्री प्रमोद तंवर; प्रमुख अभियंता, श्री के.पी. सिंह; प्रमुख निदेशक, पर्यावरण प्रबन्धन सेवायें, श्री अनिल प्रकाश; मुख्य अभियंता, श्री संजय जैन; उपायुक्त, करोल बाग क्षेत्र, श्री दीपक पुरोहित व निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

नारायणा विहार सी-ब्लाॅक के निरीक्षण के दौरान आयुक्त, श्री प्रवीण गुप्ता ने अधिकारियों को रोड़ के किनारे से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये। इसके साथ ही उन्होंने फुटपाथ पर पड़े बिजली के खम्बों को भी हटाने के आदेश दिये। स्थानीय निगम पार्क के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को आर.डब्ल्यू.ए. के नीजि सहयोग से चल रहे पार्क को वापस निगम के अधीन लाने के आदेश दिये क्योंकि पार्क की व्यवस्था सही नहीं थी।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को सी0जी0एच0एस0 केन्द्र के निकट निगम की खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग सुविधा विकसित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने नारायणा गांव के प्रवेश द्वार पर बने ढ़लाव के साथ में पड़े खाली स्थान पर जन सुविधायें विकसित करने के भी आदेश दिये।

राजीव गांधी कैम्प के पास बने नाले के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को नाले की गाद व कूड़ा निकालने के निर्देश दिये। आयुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कन्या विद्यय के पीछे बने नाले का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को सम्बंधित विभाग को पत्र लिख कर नाले की स्थिति के बारे में अवगत कराने व उस पर उचित कार्यवाही करवाने के लिए कहा।

श्री गुप्ता ने जी-ब्लाॅक, नारायणा विहार स्थित निगम स्कूल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को पानी एवं सफाई की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये ताकि बच्चों को स्वस्थ्य वातावरण मिल सके। उन्होंने छात्रों से भी बातचीत की ताकि विद्यालय प्रशासन के विषय के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested