महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व मे चलाए जा रहे ‘‘स्वच्छ महिला, स्वस्थ महिला’’ कार्यक्रम

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व मे चलाए जा रहे ‘‘स्वच्छ महिला, स्वस्थ महिला’’ कार्यक्रम को 14 जिलों में आयोजित करने की कड़ी में आज दूसरे दिन कृष्णा नगर जिला में बुद्ध बाजार, जे.जे. कालोनी, कृष्णा नगर और नई दिल्ली जिला में हनुमान कैम्प, सेक्टर 10 आरके पुरम, रविदास मंदिर के सामने, नई दिल्ली में उपेक्षित वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को मुफ्त सेनिटरी नेपकिन भी बांटे।


 नई दिल्ली, 6 मार्च, 2018 - दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व मे चलाए जा रहे ‘‘स्वच्छ महिला, स्वस्थ महिला’’ कार्यक्रम को 14 जिलों में आयोजित करने की कड़ी में आज दूसरे दिन कृष्णा नगर जिला में बुद्ध बाजार, जे.जे. कालोनी, कृष्णा नगर और नई दिल्ली जिला में हनुमान कैम्प, सेक्टर 10 आरके पुरम, रविदास मंदिर के सामने, नई दिल्ली में उपेक्षित वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को मुफ्त सेनिटरी नेपकिन भी बांटे।

आज के कार्यक्रम में महिला कांग्रेस शर्मिष्ठा मुखर्जी के साथ पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अरविन्दर सिंह, पूर्व विधायक व अ0भा0क0कमेटी के पूर्व सचिव श्री नसीब सिंह, कृष्णा नगर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीणा शर्मा, नई दिल्ली महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदू सूरी सहित सैंकडों महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की एक पहल ‘’स्वच्छ महिला स्वस्थ महिला’’ के अन्तर्गत औरतों और बच्चियों के लिए महिला स्वास्थ्य पर कार्यशाला और मुफ़्त सैनिटेरी नैप्किन के वितरण का कार्यक्रम आज कृष्णा नगर डिस्ट्रिक्ट तथा नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में किया गया। सभी स्थानों में हैय्या फ़ाउंडेशन ने एक कार्यशाला भी आयोजित करी जिसमें महिला स्वास्थ्य का महत्व और तरीक़ा समझाया गया । कृष्णा नगर में भारी संख्या में महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लडकियों व महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत सफाई रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली सरकार के समय में छठी से बाहरवी कक्षा की सरकारी स्कूल की छात्राओं को निशुल्क सेनिटरी नेपकिन दिए जाते थे। जिनको कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने इस समय के दौरान महिलाओं को साफ व स्वस्थ रहने के महत्व को बताया और महिलाओं के इस दौरान कलंकित नही मानना चाहिए क्योंकि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे प्रत्येक महिला को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस इस कार्यक्रम के तहत समाज की गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली लड़कियां व महिलाओं को मासिक धर्म व इसके अलावा के समय में किस प्रकार से व्यक्तिगत सफाई रखी जाए इसके महत्व को बताया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi