अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रदेश के संगठन चुनाव के पी.आर.ओ. डा0 उल्हास पाटिल ने दिल्ली के संगठन चुनाव के परिणामों की घोषणा की

बैठक में नवनिर्वाचित डेलीगेटों ने सर्वसम्मति से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकारित करने का प्रस्ताव भी पास किया।

बैठक में नवनिर्वाचित डेलीगेटों ने सर्वसम्मति से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को संभालने का प्रस्ताव भी पास किया।

दिल्ली के संगठन चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न किए जाने पर दिल्ली के पी.आर.ओ. डा0 उल्हास पाटिल, व ए.पी.आर.ओ. श्री मनोज चौहान सहित दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।- अजय माकन

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर, 2017- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में आज नवनिर्वाचित डेलीगेटों की पहली बैठक हुई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह का स्वागत दिल्ली प्रभारी श्री पी.सी. चाको व श्री अजय माकन ने फूलों के गुलदस्ते से किया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासिचव श्री जर्नादन द्विवेदी, दिल्ली के पी.आर.ओ. डा0 उल्हास पाटिल, व ए.पी.आर.ओ. श्री मनोज चौहान सहित डेलीगेटों में शामिल पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा निगम पार्षद व पूर्व निगम पार्षद भी मौजूद थे।

नर्वनिर्वाचित डेलीगेटों की पहली बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। जिसमें पहला प्रस्ताव दिल्ली कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती ताजदार बाबर ने उर्दू में पड़ा जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को चुनने के लिए अधिकारित करने का प्रस्ताव पास किया। पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार चौहान व पूर्व विधायक श्री जय किशन ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया तथा बैठक में मौजूद डेलीगेटों ने इस प्रस्ताव का दोनो हाथ खड़े करके समर्थन किया।

प्रस्ताव नः 1
‘‘हम, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित डेलिगेट सर्वसम्मति से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अघ्यक्ष व उपाघ्यक्ष को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अघ्यक्ष चुनने के लिए अधिकारित करने का प्रस्ताव करते हैं।’’

बैठक में दूसरे प्रस्ताव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौ0 प्रेम सिंह ने हिन्दी में पढ़कर सुनाया जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को संभालने का प्रस्ताव भी पास किया। जिसका अनुमोदन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष चौपड़ा, पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ, पूर्व सांसद श्री महाबल मिश्रा तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री देवेन्द्र यादव ने किया। इस प्रस्ताव का भी डेलीगेटों ने दोनो हाथ खड़े करके समर्थन किया।

प्रस्ताव नः 2
‘‘हम, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित डेलिगेट सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास करते हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाघ्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अघ्यक्ष पद को सम्भाले।’’

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अजय माकन ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे डा0 मनमोहन सिंह भी दिल्ली राज्य से प्रदेश डेलीगेट चुनकर आए हैं। श्री माकन ने  दिल्ली के संगठन चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न किए जाने पर दिल्ली के पी.आर.ओ. डा0 उल्हास पाटिल, व ए.पी.आर.ओ. श्री मनोज चौहान सहित दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डा0 उल्हास पाटिल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के संगठन चुनाव बड़ी ही पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ किए गए,जिसमें डी.आर.ओ. बी.आर.ओ. व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi