निगमायुक्त ने मुखर्जी नगर से अवैध पोस्टर व होर्डिंग हटाने के दिये निर्देश

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त, श्री प्रवीण गुप्ता एवं क्षेत्रीय निगम पार्षद, सुश्री रजनी अब्बी ने आज सिविल लाइन्स क्षेत्र के अन्तर्गत मुखर्जी नगर और नेहरू विहार क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख अभियन्ता,  श्री के पी सिंह, प्रमुख निदेशक, पर्यावरण प्रबन्धन सेवायें, श्री अनिल प्रकाश, उपायुक्त, सिविल लाइन्स क्षेत्र, श्री विजय विधूड़ी, मुख्य अभियंता, श्री नौरंग सिंह व निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

मुखर्जी नगर स्थित दशहरा मैदान के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त, श्री प्रवीण गुप्ता ने समुदाय सदन के पुनःनिर्माण के कार्य में तेजी लाने को कहा ताकि क्षेत्रीय नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि मुखर्जी नगर स्थित सभी ढ़लावों से प्रतिदिन कूड़ा उठाने में कोई कोताही न हो।

बत्रा सिनेमा काम्पलेक्स के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियों को अवैध पोस्टर व होर्डिंग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध पोस्टर व होर्डिंग लगाने वालों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाये। इसी के साथ उन्होंने अभियान्त्रिक विभाग के अधिकारियों को पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के साथ मिलकर बत्रा काम्पलेक्स के आसपास अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये।

नेहरू विहार के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने अधिकारियों को रोड़ को सुधार कर सुदृढ़ करने के कार्य में तेजी लाने को कहा,, साथ ही रोड़ के साथ नालियां बनाने के भी निर्देश दिये।

Comments

Popular posts from this blog

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Dreaded Gangster Deepak Gautam @ Pandit Arrested