2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही बंगाल से सुश्री ममता बनर्जी सरकार की विदाई हो-श्याम जाजू

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध हो रही हिंसा के विरोध में दिल्ली भाजपा के प्रदर्शनों के अंतिम दिन उत्तर पूर्व संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

देश भर के भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में लोकतंत्र की पुनसर््थापना एवं राजनीतिक गतिविधियों की स्वतंत्रता के संघर्ष में राज्य के कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग करेंगे और राज्य की जनता सुनिश्चित करेंगी कि 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही बंगाल से सुश्री ममता बनर्जी सरकार की विदाई हो-श्याम जाजू



    नई दिल्ली, 26 जून।  बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किये जा रहे अत्याचारों के विरोध में उत्तर पूर्व संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आज तीन मूर्ति चैक पर एकत्र होकर तृणमूल कांग्रेस कार्यालय तक प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू के नेतृत्व में विरोध मार्च किया।

    प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता के संयोजन में आयोजित प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष श्री अजय महावर एवं श्री कैलाश जैन तथा विधायक श्री जगदीश प्रधान के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुये,  जिनमें प्रमुख थे श्री गजेन्द्र यादव, डाॅ. अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री श्री संजय त्यागी, चै. भंवर सिंह, श्री कर्मवीर सिंह चंदेल एवं मास्टर विनोद कुमार आदि।

    श्री श्याम जाजू ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह दुखद है कि जहां देश में लोकतंत्र का उपहास आपातकाल के 21 महीने में ही समाप्त हो गया था वहीं बंगाल की जनता लगातार अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन सहने को मजबूर है।

    उन्होंने कहा कि बंगाल में आज राष्ट्रवादी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जो हिंसक घटनायें हो रही हैं वह सुश्री ममता बनर्जी शासन के घटते जनाधार का परिणाम है क्योंकि मुख्यमंत्री सत्ता में बने रहने के लिए विपक्ष पर हिंसक अत्याचारों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

    श्री श्याम जाजू ने कहा कि देश भर के भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में लोकतंत्र की पुनसर््थापना एवं राजनीतिक गतिविधियों की स्वतंत्रता के संघर्ष में राज्य के कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग करेंगी और राज्य की जनता सुनिश्चित करेंगी कि 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही बंगाल से सुश्री ममता बनर्जी सरकार की विदाई हो।

    सुश्री ममता बनर्जी सरकार के विरूद्ध दिल्ली भाजपा के एक सप्ताह तक चले प्रदर्शनों के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता अपने बंगाल के सहयोगियों को पूर्ण नैतिक समर्थन देंगे और राष्ट्रीय संगठन से निर्देश मिलने पर हमारे कार्यकर्ता बंगाल चुनावों में जाकर वहां के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ायेंगे।    

Comments