उत्तरी निगम द्वारा समुदाय भवन में बनाया गया राजधानी दिल्ली का प्रथम आॅडीटोरियम

आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड-67 के अंतर्गत वजीरपुर गांव स्थित समुदाय भवन में निगम के
महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट व आधुनिक सुविधाओं से लैश एक आॅडीटोरियम का उद्घाटन दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्यक्ष द्वारा किया गया जो कि राजधानी दिल्ली के किसी भी समुदाय भवन में बनाया गया पहला आॅडीटोरियम है। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री योगेन्द्र चांदोलिया, अध्यक्ष-स्थायी समिति श्री मोहन प्रसाद भारद्वाज, नेता सदन श्रीमती मीरा अग्रवाल, निवर्तमान विधायक व वार्ड-67 के पूर्व निगम पार्षद डाॅ0 महेन्द्र नागपाल,                 पूर्व विधायक श्री रामकिशन सिंघल व श्री मांगे राम गर्ग, निगम पार्षद सुश्री पुनम भारद्वाज,                भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा, उत्तरी निगम के आयुक्त श्री पी0के0 गुप्ता,    जोनल उपायुक्त श्री विजय विधूड़ी व संबंधित अभियंताओं के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री योगेश वर्मा व अजय खटाना कर रहे थे।

      नवनिर्मित आॅडीटोरियम को देखकर प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि निगम द्वारा उच्च कोटि के बनाए गए इस आॅडीटोरियम को बराबर मेनटेन रखना भी अत्यंत जरूरी है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निवर्तमान विधायक व वार्ड-67 के पूर्व पार्षद डाॅ0 महेन्द्र नागपाल ने कहा कि जब वह निगम के सदस्य थे तब से अर्थात काफी समय से इस आॅडीटोरियम निर्माण के लिए प्रयासरत थे जिसे आज साकार किया गया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से लैश इस आॅडीटोरियम निर्माण कार्य में पौन दो करोड़ की राशि खर्च की गयी है जिसमें बैठने के लिए लगभग 150 सीटों की व्यवस्था है। सेन्ट्रलाईज वातानुकूलन, साउंड प्रुफ दीवारें और विनायल फ्लोरिंग की गयी है तथा 23ग्12 साईज का स्क्रीन भी लगाया गया है।

डाॅ0 नागपाल ने कहा कि राजधानी दिल्ली के किसी भी समुदाय भवन में निगम द्वारा बनाया गया यह पहला आॅडीटोरियम है जिसे आज जनता को समर्पित किया जा रहा है तथा आम लोग भी इसे वाजिब किराये में बुक करा सके, ऐसी सोच हमारी है। उन्होंने निगमायुक्त से मांग की है कि इसमें लिफ्ट लगवाने का कार्य भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि बुर्जुग व शारीरिक विक्लांग लोगों को यहां आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा क्षेत्र की गरीब विधवाओं को दो महीने में एक बार निःशुल्क धार्मिक फिल्म भी दिखायी जाएं।
उद्घाटन के दौरान ही इस आॅडीटोरियम की 4 घंटे के लिए बुकिंग का किराया 15 हजार रूपये रखने की मांग की गयी।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested