देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यह भूल गए है कि हमारे देश में लोकतंत्र है: अजय माकन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में आज शाम को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कर्नाटक में भाजपा द्वारा जनमत की हत्या के विरोध में तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए और भाजपा व नरेन्द्र मोदी को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की तथा लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत की।

कांग्रेस तथा जेडीएस द्वारा बहुमत से भी ज्यादा 118 सीट जीतने के बावजूद भाजपा द्वारा मात्र 104 सीटें लेने पर भी भाजपा के मुख्यमंत्री को आज शपथ दिलाया जाना सीधे तौर पर भाजपा व नरेन्द्र मोदी के द्वारा उस लोकतंत्र की हत्या है जिसको बनाने और बचाने के लिए हमारे पूर्वजों व नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी है: अजय माकन

हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतर कर जमीन पर लड़ाई लड़ेंगे ताकि लोगों को पता चल सके कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सारी संवैधानिक मान्यताओं को ताक पर रखकर तथा कर्नाटक के राज्यपाल वाजू भाई ने गौरवमयी संवैधानिक पद को कंलकित करके लोकतंत्र की हत्या की है।- अजय माकन

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यह भूल गए है कि हमारे देश में लोकतंत्र है जबकि वे एक तानाशाह की तरह धन और बल के द्वारा सत्ता हथियाने की औछी हरकत कर रहे है: अजय माकन




नई दिल्ली, 17 मई, 2018 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने कर्नाटक में भाजपा द्वारा असंवैधानिक तरीके से सत्ता हथियाने के लिए की गई घिनौनी हरकत पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तथा जेडीएस द्वारा बहुमत से भी ज्यादा 118 सीट जीतने के बावजूद भाजपा द्वारा मात्र 104 सीटें लेने पर भी भाजपा के मुख्यमंत्री को आज शपथ दिलाया जाना सीधे तौर पर भाजपा व नरेन्द्र मोदी के द्वारा उस लोकतंत्र की हत्या है जिसको बनाने और बचाने के लिए हमारे पूर्वजों व नेताओं ने अपनी कुर्बानियां दी है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन के नेतृत्व में आज शाम को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कर्नाटक में भाजपा द्वारा जनमत की हत्या के विरोध में तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए और भाजपा व नरेन्द्र मोदी को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की तथा लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत की। 

राजघाट मेंप्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन के अलावा दिल्ली प्रभारी श्री पीसी चाको, पूर्व सांसद श्री महाबल मिश्रा और श्री रमेश कुमार, अ0भा0क0कमेटी के सचिव नसीब सिंह, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार अरविन्दर सिंह लवली, हारुन यूसूफ, डा0 नरेन्द्र नाथ, नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल और अभिषेक दत्त, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, भीष्म शर्मा, सुरेन्द्र पाल सिंह बिट्टू, विजय सिंह लोचव, वीर सिंह धींगान, आसिफ मौहम्मद खान, हरी शंकर गुप्ता, अनिल भारद्वाज, बलराम तंवर, कुंवर करण सिंह, चतर सिंह, ब्रहम यादव, जगजीवन शर्मा, महमूद जिया, कैलाश जैन, जगप्रवेश कुमार, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, लक्ष्मण रावत, विरेन्द्र कसाना, हरी किशन जिंदल, इन्द्रजीत सिंह, राजेश चौहान पूर्व निगम पार्षद वरयाम कौर, लीगल सैल चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमार, मुख्य मीडिया कॉआर्डिनेटर मेहदी माजिद, मीडिया कॉआर्डिनेटर शिवम भगत मुख्य रुप से मौजूद थे।

श्री माकन ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या किए जाने के विरोध की शुरुआत आज से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजघाट से शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क पर उतर कर जमीन पर लड़ाई लड़ेंगे ताकि लोगों को पता चल सके कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सारी संवैधानिक मान्यताओं को ताक पर रखकर तथा कर्नाटक के राज्यपाल वाजू भाई ने गौरवमयी संवैधानिक पद को कंलकित करके लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने के लिए राज्यपाल वाजू भाई ने भाजपा का एक कार्यकर्ता बनकर सत्ता की हवस में लोकतंत्र को कुचल डाला। 

श्री माकन ने कहा कि कर्नाटक की तरह गोवा में भाजपा ने कांग्रेस की 17 सीटें और भाजपा की केवल 13 सीटों के बावजूद भी असंवैधानिक तरीक से सरकार बनाई। इसी प्रकार मणीपुर में कांग्रेस की 28 तथा भाजपा की 21 सीटें थी व मेघालय में कांग्रेस की 21 व भाजपा की मात्र 2 सीटें थी उसके बावजूद भी भाजपा ने संविधान को ताक पर रखकर व राज्यपाल के पद का दुरुपयोग करके अपनी सरकार बनाई।

श्री माकन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यह भूल गए है कि हमारे देश में लोकतंत्र है जबकि वे एक तानाशाह की तरह धन और बल के द्वारा सत्ता हथियाने की औछी हरकत कर रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi