महामंत्री रविन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा ने चलाया सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरण अभियान
तीन वर्ष में केजरीवाल सरकार ने वाई-फाई जैसा छोटा मामला हो या फिर काॅन्ट्रेक्ट कर्मचारियों एवं गेस्ट टीचरों के नियमितिकरण का गंभीर मुद्दा हर मामले मंे युवाओं के साथ विश्वासघात किया और आज युवाआंे में इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है-रविन्द्र गुप्ता
केजरीवाल सरकार से सर्वाधिक निराशा लोगांे में अनधिकृत कालोनियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर विश्वासघात को लेकर है क्योंकि वे जानते हैं कि केन्द्र सरकार अपनी स्वीकृति दे चुकी है भिर भी केजरीवाल सरकार काम को बाधित कर रही है-कुलजीत सिंह चहल
आज दिल्ली की जनता क्षुब्द्ध है कि जो सरकार पारदर्शिता का वायदा करके सत्ता में आई थी आज उसके मंत्री सतेन्द्र जैन का भ्रष्टाचार उसकी पहचान बन गई है-राजेश भाटिया
राजीव बब्बर, अभय वर्मा, योगिता सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, जय प्रकाश ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के जनजागरण अभियान का किया नेतृत्व
 नई दिल्ली, 15 फरवरी।  दिल्ली भाजपा ने आज दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी की अकर्मण्य, अराजक एवं भ्रष्टाचारी सरकार के विरूद्ध जनजागरण अभियान चलाया।  प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता के संचालन में चलाये गये इस अभियान में आज युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पूर्वांचल मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, श्रीमती योगिता सिंह, श्री जय प्रकाश, श्री मोहन सिंह बिष्ट एवं श्री राजीव बब्बर के नेतृत्व में जनजागरण अभियान विभिन्न प्रमुख बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, काॅलेजों के आसपास चलाया।
 जनजागरण अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच एक पत्रक बांटा जिसमें अरविन्द केजरीवाल सरकार से दिल्ली में परिवहन, प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, युवा मामलों, काॅन्ट्रेक्ट कर्मचारी, रोजगार, अनधिकृत कालोनियों के नियमितिकरण, पुनर्वास एवं झुग्गी बस्तियों के सुधार जैसी दिल्ली की समस्याओं पर जनता के साथ किये गये विश्वास घात पर प्रश्न पूछने के साथ ही यह भी सवाल रखा गया है कि आखिर क्यों अरविन्द केजरीवाल सरकार केन्द्रीय योजनाओं को दिल्ली में लागू करने से रोक रही है।
 प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव एवं जिला अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा के साथ नई दिल्ली के कनाट प्लेस में लोगों खासकर युवाओं के बीच पत्रक वितरण कर उनसे केजरीवाल सरकार की विफलताओं पर चर्चा की।  
 श्री रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज का युवा केजरीवाल सरकार से सवाल पूछ रहा है कि जो रोजगार दिलवाने एवं शिक्षा ऋण के वायदे सरकार ने किये थे आखिर वह कब पूरे होंगे।  तीन वर्ष में केजरीवाल सरकार ने वाई-फाई जैसा छोटा मामला हो या फिर काॅन्ट्रेक्ट कर्मचारियों एवं गेस्ट टीचरों के नियमितिकरण का गंभीर मुद्दा हर मामले मंे युवाओं के साथ विश्वासघात किया और आज युवाआंे में इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है।
 पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर, श्री राजेश भाटिया राजेन्द्र नगर मेट्रो स्टेशन पर, मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह ने संत नगर बुराड़ी एवं चांदनी चैक में, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर मार्किट में, मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम पाराशर झा ने मुण्डका मेट्रो स्टेशन पर जनसम्पर्क कर पत्रक बांटे।
2/-
- - 2 - -
 अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर, मोर्चा प्रभारी श्री आतिफ रशीद ने फतेपुरी मस्जिद पर, मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहम्मद हारून ने एस-ब्लाक मंगोलपुरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताआंे के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर एवं मोर्चा अध्यक्ष श्री मोहन लाल गिहार ने मादीपुर में जनसम्पर्क कर पत्रक बांटे।   
 प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि आज जब हम लोगों के बीच जाते हैं तो उनके बीच दिल्ली सरकार के विरूद्ध अनेक मुद्दों पर निराशा तो नजर आती ही है पर केजरीवाल सरकार से सर्वाधिक निराशा लोगांे में अनधिकृत कालोनियों के नियमितिकरण के मुद्दे पर विश्वासघात को लेकर है क्योंकि वे जानते हैं कि केन्द्र सरकार अपनी स्वीकृति दे चुकी है भिर भी केजरीवाल सरकार काम को बाधित कर रही है।
 प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने राजेन्द्र नगर मेट्रो स्टेशन पर लोगों से केजरीवाल सरकार के कार्यकलापों पर चर्चा की और कहा कि आज दिल्ली की जनता क्षुब्द्ध है कि जो सरकार पारदर्शिता का वायदा करके सत्ता में आई थी आज उसके मंत्री सतेन्द्र जैन का भ्रष्टाचार उसकी पहचान बन गई है।  
 अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क के दौरान श्री राजीव बब्बर ने कहा कि आज दिल्ली का दलित समाज जहां अपने बच्चों की शिक्षा सुविधाओं के अभाव से परेशान है तो यह भी उसे परेशान करता है कि अनुसूचित जातियों के उत्थान के फंड का उपयोग उनके लाभ के लिए करने की जगह सरकार उसका दुरूपयोग अन्य मदों में कर रही है।
 महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह ने सरोजनी नगर मार्किट में जनसम्पर्क करते हुये कहा कि महिलायें आज केजरीवाल सरकार से इसलिये निराश हैं कि दुखद निर्भया मामले पर राजनीति कर सत्ता में आये अरविन्द केजरीवाल ने उनसे सी.सी.टी.वी., बस मार्शल एवं विशेष सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विश्वासघात किया है।  श्रीमती पूनम पाराशर झा ने मुंडका में कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं को कोई सम्मान नहीं मिलता और आज उसी का परिणाम है कि सरकार दिल्ली की महिलाओं की रक्षा एवं उत्थान के प्रति भी पूरी तरह उदासीन है।  
 प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट ने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर जनसम्पर्क किया और कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय ने बहुत उम्मीद के साथ अरविन्द केजरीवाल सरकार को भरपूर राजनीतिक समर्थन दिया पर जिस तरह उनके बच्चों की शिक्षा के मामले धोखा मिला है और आप नेताओं ने वक्फ बोर्ड के साधनों का दुरूपयोग किया है, उससे वे सरकार से निराश है।
 प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा ने कहा कि युवा आज इस सरकार से बेहद कुंठित है और गत सप्ताह जिन परिस्थितियों में डी.टी.सी. बस में एक काॅलेज छात्रा को शर्मिंदगी सहन करनी पड़ी उससे दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में गुस्सा व्याप्त है।
 प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश ने पटपड़गंज में पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह ने बुराड़ी में पूर्वांचल मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया।  श्री जय प्रकाश ने कहा कि दिल्ली में आज लगभग 40 लाख पूर्वांचलवासी हैं जो अनधिकृत कालोनियों एवं झुग्गी बस्तियों मंे रहते हैं और जिस तरह केजरीवाल सरकार ने इन दोनों के विकास पर छलावा किया है, उसका परिणाम उसे आगामी चुनावों में भुगतना होगा। 

 
Comments
Post a Comment