दिल्ली पुलिस ने पानी की भारी बौछारें छोड़ भाजपा महिला मोर्चा प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास में घुसने से रोका
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू एवं महिला नेत्रियों पूनम पराशर झा, शिखा राय, कमलजीत सहरावत एवं शाजिया इल्मी आदि ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया नई दिल्ली, 16 फरवरी। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती शिखा राय और महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम पराशर झा के नेतृत्व में आज भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा, महिलाओं के लिए नौकरियों एवं सुरक्षित सौहार्दपूर्ण वातावरण के निर्माण के चुनावी वायदों को पूरा न करने के विरोध में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं द्वारा पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर लगाये अवरोधों को तोड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने भारी पानी की बौछारें छोड़ महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास में घुसने से रोका। दिल्ली भाजपा प्रभारी श्री श्याम जाजू प्रदर्शन में सम्मिलित हुये और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया। दिल्ली भाजपा के महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री रविन्द्र गुप्ता एवं श्री राजेश भाटिया ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर महिला मोर्चा को समर्थन दिया। प्रदर्शन में शामिल 200...