श्रीमती शीला दीक्षित ने आज हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मौजूदगी में विधिवत् प्रदेश कांग्रेस का पदभार कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संभाला

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने आज हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मौजूदगी में विधिवत् प्रदेश कांग्रेस का पदभार कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संभाला।

भारी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित तथा तीनों कार्यकारी आध्यक्ष ओं ने इक्ट्ठा होकर श्री हारुन यूसूफ, श्री देवेन्द्र यादव तथा श्री राजेश लिलोठिया को बधाई दी। दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेता एक छाते के अन्तर्गत श्रीमती शीला दीक्षित के हाथों को मजबूत करने के लिए इक्ट्ठा हुए।

दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इतनी भारी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती शीला दीक्षित के अध्यक्ष के पदभार संभालने के समारोह में शामिल हुए है।

यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर मैं उनका आभार प्रकट करती हू।- शीला दीक्षित

हमारा ध्येय है कि हम दिल्ली के प्रत्येक कौने में जाकर लोगों से जन सम्पर्क बनाए ताकि दिल्ली में लोकसभा के आने वाले चुनावों में सातों सीटों पर विजय दिला सके।- शीला दीक्षित

मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूगी ताकि उनको जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।- शीला दीक्षित

श्रीमती शीला दीक्षित के साथ कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में श्री हारुन यूसूफ, श्री देवेन्द्र यादव तथा श्री राजेश लिलोठिया ने भी पदभार संभाला।- शीला दीक्षित

कांग्रेस की अगुवाई वाली केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा किए गए प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य है जिनको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की जनता को बताऐंगे और इसी के साथ भाजपा की केन्द्र व निगम की सरकार तथा आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की असफलताओं को भी लोगों तक पहुचाऐगी।- शीला दीक्षित

नई दिल्ली, 16 जनवरी, 2019- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने आज हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मौजूदगी में विधिवत् प्रदेश कांग्रेस का पदभार कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संभाला। दिल्ली के इतिहास में पहली बार हुआ है कि इतनी भारी तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष के पदभार संभालने के समारोह में शामिल हुए है। दिल्ली कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता श्रीमती शीला दीक्षित के हाथ मजबूत करने के लिए एक मंच पर इकट्ठा हुए है ताकि एकजुट होकर लोकसभा के आने वाले चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो सके। पिछले अध्यक्ष श्री अजय माकन जो कि चार वर्षों से अध्यक्ष रहे उन्होंने श्रीमती शीला दीक्षित को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार सौंपा। श्रीमती शीला दीक्षित ने उनको दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर यूपीए अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी का आभार प्रकट किया।

श्रीमती शीला दीक्षित के साथ कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में श्री हारुन यूसूफ, श्री देवेन्द्र यादव तथा श्री राजेश लिलोठिया ने भी पदभार संभाला। आज के कार्यक्रम का मंच संचालन दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने किया। पदभार संभालने से पहले श्रीमती शीला दीक्षित ने प्रदेश कार्यालय में विधिवत् तौर पर कांग्रेस का झंडा भी फहराया।

श्रीमती शीला दीक्षित ने 1998 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाली थी और उसके पश्चात उन्होंने 15 वर्षों तक सफलता पूर्वक दिल्ली की मुख्यमंत्री के रुप में कार्य किया और दिल्ली में अभूतपूर्व कार्य करके लोगों की सेवा की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व उपस्थिति उनके प्यार और सहयोग का धन्यवाद करते हुए श्रीमती शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, ताकि श्रीमती सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत किया।  श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि हमारा ध्येय है कि हम दिल्ली के प्रत्येक कौने में जाकर लोगों से जन सम्पर्क बनाए ताकि दिल्ली में लोकसभा के आने वाले चुनावों में सातों सीटों पर विजय दिला सके। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहूॅगी ताकि उनको जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के पास हमारे 15 साल के कार्यकाल में किए गए विकास के कार्यों का ट्रेक रिकॉर्ड है जिसके कारण दिल्ली विश्व प्रसिद्ध शहर बना था। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस की अगुवाई वाली केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा किए गए प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य है जिनको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली की जनता को बताऐगी और इसी के साथ भाजपा की केन्द्र व निगम की सरकार तथा आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की असफलताओं को भी लोगों तक पहुॅचाऐगी। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास के कार्य करने में विश्वास रखती है न कि दूसरी पार्टियों की तरह लोगों को खोखले वायदे करके उनसे वोट बटौरती है।

श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस प्रकार मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विजय पताका फहराया है, उसी प्रकार आने वाले लोकसभा चुनाव और उसके बाद दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। 

निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय माकन ने एक प्रस्ताव रखा जिसमें श्रीमती शीला दीक्षित को अध्यक्ष बनाऐ जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए श्रीमती शीला दीक्षित का दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली के लिए उनका योगदान अभूतपूर्व व अतुलनीय है और उनके पास प्रदेश अध्यक्ष का भी अनुभव है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को शीला दीक्षित के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर फायदा होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं डा0 करण सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, श्री जनार्दन द्विवेदी और श्री पी.सी. चाको ने भी मौजूद हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  

आज के पदभार समारोह में पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित, श्री प्रवेश हाश्मी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री जे.पी. अग्रवाल, श्री सुभाष चौपड़ा, श्री अरविन्दर सिंह लवली, पूर्व सांसद श्री महाबल मिश्रा, श्री जे.के. जैन, अ0भा0क0कमेटी के सचिव कुलजीत सिंह नागरा, श्री अनिल चौधरी और श्री मनीष चतरथ,  दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 ऐ.के. वालिया, डा0 योगानन्द शास्त्री, श्री मंगतराम सिंघल, श्री रमाकांत गोस्वामी, डा0 नरेन्द्र नाथ, श्री राजकुमार चौहान, डा0 किरण वालिया, वरिष्ठ नेता श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, रोहित मनचंदा, श्री योगेश मलिक, दिल्ली प्रदेश सेवा दल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास छिकारा, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय लाकरा सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested