उत्तरी दिल्ली नगर निगम में ’हिन्दी सप्ताह’ का शुभारम्भ

हिन्दी दिवस के अवसर पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आज हिन्दी सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अरूणा आसफ अली सभागार (चतुर्थ तल), ’ए’-ब्लाॅक, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेन्टर में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री योगेन्द्र चांदोलिया, विशिष्ट अतिथि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री मोहन प्रसाद भारद्वाज, सदन की नेता सुश्री मीरा अग्रवाल, श्री महेश चंद्र शर्मा, निगमायुक्त श्री प्रवीण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त आयुक्त श्री दीपक हस्तीर व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष हिन्दी समिति की अध्यक्ष सुश्री सत्यवती चैहान ने की।

       उत्तरी दिल्ली के आयुक्त, श्री प्रवीण गुप्ता ने केन्द्रीय गृहमंत्री, श्री राजनाथ सिंह का राष्ट्र के नाम संदेश, सभागार में उपस्थित सभी निगम कर्मियों एवं नागरिकों को पढ़ कर सुनाया। अपने संदेश में गृहमंत्री ने सरकारी कामकाज में सरल व सुबोध हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया है।

       इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चांदोलिया ने कहा कि भाषा जीवन की तरह है, जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी मातृभाषा सीखने का अधिकार है लेकिन साथ ही साथ हमें अपनी राजभाषा को भी उचित दर्जा देना है। हमारे लिए हिन्दी बोलना स्वाभिमान का विषय होना चाहिए। श्री चांदोलिया ने कहा कि हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर हम सभी को कम से कम एक सप्ताह अधिकारिक कार्य हिन्दी में करने चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व महापौर व शिक्षा समिति के सदस्य श्री महेश चंद्र ने कहा कि हिन्दी भाषा आत्म सम्मान का प्रतीक है, पर आजकल हमारे समाज में अंग्रेजी बोलने का प्रचलन ज्यादा है। हमें लोंगो को हिन्दी बोलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ विद्वानों के अनुसार 1857 के आजादी की लड़ाई में ही हमारा देश आजाद हो गया होता यदि हमारे देश में भाषा की सीमाएं नहीं होती।

इस अवसर पर विशेष हिन्दी समिति की अध्यक्ष, सुश्री सत्यवती चैहान ने सभी निगम अधिकारियों व कर्मचारियों से हिन्दी में कार्य करने का अनुरोध किया। 

इस अवसर पर निगम विद्यालयों के शिक्षकों ने हिन्दी भाषा के विकास के लिए गीत प्रस्तुत कर पूरे सभा को गुंजायमान कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव मंे पार्टी प्रत्याशी रहे नेताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली जल बोर्ड घोटालों की सी.बी.आई. जांच और उन पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की

Sameer Ansari, Don of Bihar, having a Reward of Rs 50000/- Arrested in Delhi

Two Gangsters Including Kingpin Shiva Suri and His Associate Avdesh @ Gabbar Arrested