Posts

फ्री मेट्रो योजना पर केजरीवाल का हालिया बयान उनकी अनुभवहीनता को दर्शाता है।

फ्री मेट्रो योजना पर केजरीवाल का हालिया बयान उनकी अनुभवहीनता को दर्शाता है। - रमाकांत गोस्वामी व जितेन्द्र कुमार कोचर पहले आपने कहा कि दो से ढाई महीने में मेट्रो में महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाऐंगे ,  आज आप कह रहें है  8  महीने लगेंगे। कुछ समय बाद आप चुनाव आचार संहिता का बहाना बनाऐंगे। आप अच्छी तरह जानते है कि जनवरी  2020  दिल्ली विधानसभा का चुनाव है। तब तक आपकी सरकार चली जाऐगी। ऐसे झूठे वायदे क्यों ? नई दिल्ली , 13  जून , 2019 -   दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री रमाकांत गोस्वामी और श्री जितेन्द्र कुमार कोचर ने एक संयुक्त बयान में कहा कि माननीय केजरीवाल जी जिस तरह  के राजनीतिक हथकंडे आज अपना रहे है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है ,  वह शोभनीय नही है।  पहले उन्होंने कहा कि दो से ढाई महीने में हम दिल्ली में मेट्रो के अंदर महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाऐंगे। लेकिन कल रात को उन्होंने कहा कि अभी इसको लागू करने में  8  महीने का समय लगेगा।   कांग्रेस प्रवक्ता श्री रमाकांत गोस्वामी और श्री जितेन्द्र कुमार ...

साफ हो गया है कि दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा देने की केजरीवाल सरकार की घोषणा पूरी तरह से झूठी है-मनोज तिवारी

डीएमआरसी के प्रपोजल आने के बाद यह साफ हो गया है कि दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त यात्रा देने की केजरीवाल सरकार की घोषणा पूरी तरह से झूठी है-मनोज तिवारी केजरीवाल नाकामपंथी हैं, अपनी नाकामियों का ठीकरा पिछले साढ़े चार वर्षों से केन्द्र सरकार पर फोड़ते रहे है, आने वाले समय में जब वो महिलाओं को मुफ्त यात्रा नहीं दे पायेंगे तो उसका ठीकरा भी केन्द्र सरकार पर फोड़ेंगे-मनोज तिवारी   नई दिल्ली, 13 जून। केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली की महिलाओं को मेट्रो व डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा देने के लिए पिंक टोकन व कार्ड देने के साथ-साथ अलग विन्डों बनाने में लगेगा आठ महीने का समय। यह कहना है डीएमआरसी का, इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार की मंशा केवल झूठ बोलकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने की है। महिलाओं को दिल्ली मेट्रो व डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का प्रलोभन देकर वोट बैंक की राजनीति का असफल प्रयास करना चाह रहे केजरीवाल की नीयत के ऊपर डीएमआरसी ने सत्यता की रोशनी डाली है। डीएमआरसी का कहना ह...

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे 5 सवाल

भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बुरी तरह से  फंसी हुई है : गोपाल राय  नई दिल्ली 7 मई 2019, मंगलवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल दिल्ली की जनता के बीच आ रहे हैं, दिल्ली की जनता को यह बताने के लिए, कि 2014 में दिल्ली की जनता ने भाजपा के सातों सांसदों को जिता कर संसद में भेजा था। तो पिछले 5 साल में इन सातों सांसदों ने एवं भाजपा ने दिल्ली की जनता के लिए क्या काम किए? और दोबारा दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को क्यों वोट दें? उन्होंने कहा की दिल्ली में अभी तक आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने जो भी प्रचार किया है, उसमें कांग्रेस 2024 की तैयारी करते हुए नजर आ रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी तो पहले ही हार मान चुके हैं। अब अपने कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए कांग्रेस पार्टी कह रही है, कि हम 2024 के लोकसभा चुनाव की नींव रखने के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की बात समझ में आती है कि वह 2024 की तैयारी कर रहे हैं। परंतु भाजपा...

दीक्षित ने आम आदमी पार्टी की सरकार के 4 वर्षों की विफलताओं का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

Image
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी की सरकार के  4  वर्षों की विफलताओं का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। नई दिल्ली ,  7  मई ,  2019-  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन काल में जिस तरह से दिल्ली की अवनति और दुगर्ति हुई उस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिल्ली का दुर्भाग्य ही है जिसे दिल्ली की जनता ने इतने बड़े बहुमत से जिताया था उसने दिल्लीवासियों के सारे सपनों पर पानी फेर दिया। और खुद एक पोस्टर बॉय बनकर खुद को दिखाता रहा ,   इसलिए आज दिल्ली की जनता हमारे  15  साल के पिछले कार्यकाल को याद कर रही है और वह फिर से देश और प्रदेश दोनो जगह कांग्रेस पार्टी का शासन लाना चाहते है। श्रीमती दीक्षित आज यहां प्रदेश कार्यालय में केजरीवाल के पिछले  4  साल के कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड पर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में संवाददाताओं को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में दिल्ली का नाम इसकी सुंदरता ,  विकास और इसके रहन स...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के प्रत्याशी प्रवेश साहिब वर्मा के समर्थन में की महारैली

Image
रिस्क लेना हमारी आदत का हिस्सा है, हमने बंगाल में भी रिस्क लिया और ममता को चुनौती दी, हमने यूपी में रिस्क लिया, वहां देशद्रोही तत्वों को, अपराधियों को, माफियाओं को सबक सिखाया और साफ बताया कि ये मोदी जी सरकार है, छेड़ोगे तो छोड़ंेगे नहीं - योगी आदित्यनाथ अपनी पहचान पर गौरव करने वाला राष्ट्र ही लंबी यात्रा कर सकता है और मोदी जी में वो काबिलियत है - योगी आदित्यनाथ मोदी जी की पहल पर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया और सिद्ध किया कि मोदी है तो मुमकिन है - योगी आदित्यनाथ गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कांग्रेस को समाप्त कर दो, क्योंकि इसका दुरपयोग न हो, लेकिन उस समय के कांग्रेस के नेताओं ने ऐसा नहीं किया पर राहुल जी गांधी जी के सपनो को साकार करेंगे - योगी आदित्यनाथ कमल के निशान पर पड़ने वाला वोट प्रवेश वर्मा को जीताएगा और प्रवेश वर्मा को मिलने वाला एक-एक वोट मोदी जी को मजबूत करेगा - योगी आदित्यनाथ दिल्ली को विश्व की सबसे अच्छी राजनाधी बनाने के लिए अटल जी ने जो प्रयास शुरू किए थे उसमें पहले कांग्रेस ने बाधा उत्पन्न किया और अब आम आदमी ...

सम्पूर्ण दिल्ली से 351828 होर्डिंग / बैनर्स पोस्टर्स हटाए गए

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के विरुद्ध 258 ऍफ़ आई आर / डीडी प्रविष्टि की गयी... 672 गैर लाइसेंसी हथियार अस्त्र -शस्त्र और 2978 कारतूस / विस्फोटक/ बम जब्त किये गए... 1412.1634 किलोग्राम मादक /नशीले पदार्थ जब्त किये गए 109361 व्यक्तियों की CRPC / DP अधिनियम की विभिन धाराओं के अंतर्गत नामजद किये गए... आबकारी अधिनियम के तहत 1310 ऍफ़ आई आर दर्ज की गयी और 1308 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए... आज तक , सम्पूर्ण दिल्ली से कुल 351828 होर्डिंग्स /बैनर्स/ पोस्टर्स हटाए गए हैं, जिनमे से क्रमश: 30533 नई दिल्ली नगर पालिका से, 43075 पूर्वी दिल्ली नगर निगम से, 2411 दिल्ली छावनी बोर्ड से, 158448 दक्षिण दिल्ली नगर निगम से और 117361 उत्तरी दिल्ली नगर निगम से, होर्डिंग्स/ बैनर्स/ पोस्टर्स हटाए गए हैं| आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत दिनांक 07.05.2019 तक कुल 258 ऍफ़ आई आर / डीडी प्रविष्टियां दर्ज की गयी हैं, उनमें से 28 आम आदमी पार्टी (16 ऍफ़ आई आर, 12 डीडी प्रविष्टि) के विरुद्ध है, 36 भारतीय जनता पार्टी (17 ऍफ़ आई आर, 19 डीडी प्रविष्टि) के विरुद्ध है, 21 कांग्रेस पार्टी (05 ऍफ़ आई आर, 16 डीडी प...

आम आदमी पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया

नई दिल्ली 25 अप्रैल 2019: बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय एवं पार्टी के सातों लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों की मौजूदगी में अपना 2019 लोकसभा चुनाव हेतु दिल्ली के लिए बनाया गया घोषणा पत्र जारी किया। प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के नेतृत्व में मेनिफेस्टो बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर मनोज कुमार, आईआईटियन सीमा जोशी, जाकिर हुसैन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मण यादव, विवेकानंद कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सीपी कपूर, दिल्ली विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर मनोज गुप्ता शामिल थे। इन सभी लोगों के सहयोग से यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 का यह चुनाव किसी एक पार्टी के घोषणा पत्र का चुनाव नहीं है। 2019 का यह चुनाव भारत को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव भारत के जन...