गाजीपुर लैंडफिल में कूड़े ढेर के ढहने के लिए आप पार्टी की दिल्ली सरकार व भाजपा शासित निगम को जिम्मेदार ठहराया
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने गाजीपुर लैंडफिल में कूड़े ढेर के ढहने के लिए आप पार्टी की दिल्ली सरकार व भाजपा शासित निगम को जिम्मेदार ठहराया और पीड़ितों के मुआवजे की मांग की। दिल्ली कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए 0 लैंडफिल साईट के रोड़मेप ड्राफ्ट को निगम से तुरंत लागू करे - अजय माकन नई दिल्ली , 1 सितम्बर , 2017 - दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साईट के कूड़े के पहाड़ के गिरने की घटना जिसमें काफी वाहन फंस गए है यह एक दुखद घटना है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय माकन ने इस घटना में शिकार हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। श्री अजय माकन ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार व भाजपा शासित नगर निगम को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से टाली जा सकती थी , यदि संबधित विभाग सोलिड वेस्ट मेनेजमेन्ट को लेकर दिल्ली में सही तरीके से कार्य करते। दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है क्योंकि आप पार्टी और भाजपा एक दूसरे से लड़ते झगड़ते रहते हैं। तथा एक दूसरे पर छीटाकशी करते है जिसके...